श्याम एक बस तेरी याद आने के बाद Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
श्याम एक बस तेरी याद आने के बाद लिरिक्स
Shyam Ek Bas Teri Yaad Aane Ke Baad
श्याम एक बस तेरी याद आने के बाद लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: आज कल याद कुछ।
आज कल याद कुछ,
और रहता नही,
श्याम एक बस तेरी,
याद आने के बाद,
याद आने से पहले,
चले आओ तुम,
और फिर जाओ तुम,
जान जाने के बाद।।
सूनी कुंज की गलियां,
बुलाए तुझे,
कौन सा कर जतन,
हम मनाएं तुझे,
कैसे पाऊं तुझे,
तू बता दे मुझे,
चैन आएगा अब,
तेरे आने के बाद,
आज कल याद कुछ,
और रहता नही,
श्याम इक बस तेरी,
याद आने के बाद।।
राह तकते ये अखियां,
है पथरा गई,
सारे कहते मेरी मति,
है चकरा गई,
कोई धुन ही सुना,
बंसरी फिर बजा,
राह सूझे नहीं,
याद आने के बाद,
आज कल याद कुछ,
और रहता नही,
श्याम इक बस तेरी,
याद आने के बाद।।
ये बिरह मोहना,
अब सहा जाए ना,
जल बिना मीन से,
अब रहा जाए ना,
औषधी ना कोई,
श्याम इस दर्द की,
आओगे क्या मेरी,
मौत आने के बाद,
आज कल याद कुछ,
और रहता नही,
श्याम इक बस तेरी,
याद आने के बाद।।
आज कल याद कुछ,
और रहता नही,
श्याम एक बस तेरी,
याद आने के बाद,
याद आने से पहले,
चले आओ तुम,
और फिर जाओ तुम,
जान जाने के बाद।।
स्वर देश दीपक टिकैतनगर।
श्याम एक बस तेरी याद आने के बाद Video
श्याम एक बस तेरी याद आने के बाद Video
📖 Related: राम राज आ गया भगवा छा गया भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
⭕️Album- Shyam Teri Yaad
⭕️Singer- Desh Deepak
⭕️Music- SN Recording Studio
⭕️Lyrics- Sanjeev Sawan
⭕️Producer- Abhay Sharma Aryan
⭕️Editing- Vikas Tiwari Mridul