श्याम जन्मदिन आ गया भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
श्याम जन्मदिन आ गया भजन लिरिक्स
Shyam Janamdin Aa Gaya
श्याम जन्मदिन आ गया भजन लिरिक्स (हिन्दी)
झूम झूम कर नाचो भक्तों,
श्याम जन्मदिन आ गया,
खाटू वाला खाटू वाला,
सबके दिल को भा गया।।
लड्डू पेड़े बर्फी मेवा,
सब कुछ आज तैयार है,
फूलों में देखो सज कर बैठा,
बाबा लखदातार है,
मोरछड़ी का झाड़ा इसका,
संकट दूर भगा गया,
खाटू वाला खाटू वाला,
सबके दिल को भा गया।।
गली गली और मोड़ मोड़ पर,
फूलों की बौछार है,
स्वर्गों से भी प्यारा लगता,
तेरा तोरण द्वार है,
खाटू का ये गज़ब नज़ारा,
सब भक्तों को भा गया,
खाटू वाला खाटू वाला,
सबके दिल को भा गया।।
सब भक्तों को सांवरिया,
तुम पर ये विश्वास है,
जब भी पड़े ज़रूरत हमको,
खाटू वाला साथ है,
प्यार हमारा श्याम प्रेमियों,
श्याम प्रभु को भा गया,
खाटू वाला खाटू वाला,
सबके दिल को भा गया।।
झूम झूम कर नाचो भक्तों,
श्याम जन्मदिन आ गया,
खाटू वाला खाटू वाला,
सबके दिल को भा गया।।
Singer Monu dua
श्याम जन्मदिन आ गया भजन Video
श्याम जन्मदिन आ गया भजन Video
📖 Related: तुझे मन से पुकारू तुझे दिल में उतारू | Lyrics, Video | Krishna Bhajans