श्याम मुरली बजाने लगे है भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
श्याम मुरली बजाने लगे है भजन लिरिक्स
Shyam Murli Bajane Lage Hai
श्याम मुरली बजाने लगे है भजन लिरिक्स (हिन्दी)
मेरे दिल में समाने लगे है,
श्याम मुरली बजाने लगे है,
ऐसा जलवा दिखाने लगे है,
श्याम मुरलीं बजाने लगे हैं।।
वृन्दावन की कुञ्ज गलिन में,
ढूंढ रही हूँ श्याम तुम्हे मैं,
श्याम मुखड़ा छिपाने लगे है,
श्याम मुरलीं बजाने लगे हैं।।
सोऊँ तो मैं नींद ना आए,
सपनों में मोहे श्याम सताए,
मेरी नींद चुराने लगे है,
श्याम मुरलीं बजाने लगे हैं।।
मेरे नैना ऐसे तरसे,
सावन भादो जैसे बरसे,
श्याम आँखों में छाने लगे है,
श्याम मुरलीं बजाने लगे हैं।।
मेरे दिल में समाने लगे है,
श्याम मुरली बजाने लगे है,
ऐसा जलवा दिखाने लगे है,
श्याम मुरलीं बजाने लगे हैं।।
Singer Radhika Sharma
श्याम मुरली बजाने लगे है भजन Video
श्याम मुरली बजाने लगे है भजन Video
📖 Related: चली राम नाम की गाड़ी | Lyrics, Video | Raam Bhajans