ॐ
Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

श्याम पे भरोसा है फिर काहे घबराते हो Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Jan 9, 2024
श्याम पे भरोसा है फिर काहे घबराते हो Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

श्याम पे भरोसा है फिर काहे घबराते हो लिरिक्स

Shyam Pe Bharosa Hai Fir Kahe Ghabrate Ho

श्याम पे भरोसा है फिर काहे घबराते हो लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज: सांवरे से मिलने का।

श्याम पे भरोसा है,
फिर काहे घबराते हो,
तुम्हें छोड़ के जो गया ही नहीं,
उसे काहे बुलाते हो,
श्याम पे भरोसा हैं,
फिर काहे घबराते हो।।

सूखते नहीं है प्रभु,
ये हाथों के छाले तेरे,
नाव खैने से फुर्सत नहीं,
कब मरहम लगाते हो,
श्याम पे भरोसा हैं,
फिर काहे घबराते हो।।

तुम्हें छोड़ कर के भक्तों को,
कभी जाते नहीं देखा,
फिर भी भक्त तेरे कहते है,
तुम देरी से आते हो,
श्याम पे भरोसा हैं,
फिर काहे घबराते हो।।

जो कुछ भी पास तेरे,
तुमने मेहनत से कमाया है,
अपनी सारी कमाई प्रभु,
तुम भक्तों पे लुटाते हो,
श्याम पे भरोसा हैं,
फिर काहे घबराते हो।।

काम भक्तों का इतना प्रभु,
तुम्हें बनवारी फुर्सत नहीं,
इसलिये काम खुद का,
तुम भक्तों से कराते हो,
श्याम पे भरोसा हैं,
फिर काहे घबराते हो।।

श्याम पे भरोसा है,
फिर काहे घबराते हो,
तुम्हें छोड़ के जो गया ही नहीं,
उसे काहे बुलाते हो,
श्याम पे भरोसा हैं,
फिर काहे घबराते हो।।

श्याम पे भरोसा है फिर काहे घबराते हो Video

श्याम पे भरोसा है फिर काहे घबराते हो Video

📖 Related: तेरे पुजन को हनुमान बना तेरा मेंहदीपुर अस्थान Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

ॐ Sacred Pilgrimage Directory • पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

✦ 10,000+ Ancient Mandirs ✦ 12 Jyotirlingas ✦ 51 Shakti Peethas ✦ 108 Divya Desams
View All Temple Guides →

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state