सुआ बोल राम की वाणी भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
सुआ बोल राम की वाणी भजन लिरिक्स
Sua Bol Ram Ki Vani
सुआ बोल राम की वाणी भजन लिरिक्स (हिन्दी)
सुआ बोल राम की वाणी,
दोहा कुंजर मद मस्त मरे तो मारिए,
कामनी कनक कलेश टले तो टालिए,
हरि भजन सून है पले तो पालिए,
अरे हाँ बाजिंद,
राम भजन में देह गले तो गालिए।
बादशाह की सेज पथरना पाठ का,
हीरा जड़े जड़ावक पाया खाट का,
हुरमा खड़ी हजूर उतारे बंदगी,
अरे हाँ बाजिंद,
बिन भजिया भगवान पड़िया सब गंदगी।
सुआ बोल राम की वाणी,
आना होई ना होएगा फिर,
दो दिन की जिंदगानी,
सुआ बोल राम की वाणी।।
दिन दिन छीन छीन बीते उमरिया,
जैसे अंजलि का पानी,
सूखे कंज कली मुरजावे,
उड़े भवर सैलानी,
सुआ बोल राम की वाणी।।
राम अदालत खरा फैसला,
चाहे कर ले यहां मनमानी,
कर्म सजा बहु काल भरेगा,
क्यों करता नादानी,
सुआ बोल राम की वाणी।।
पाखंड पूजा तज सत्संग करो,
कोई पूजो सतगुरु ज्ञानी,
महापुरुषों की सत्संग से,
मिट जावे खेंचातानी,
सुआ बोल राम की वाणी।।
बीती बहुत रह गई थोड़ी,
अब तो मत कर हानि,
भारती पूरण नेकी सुधरे,
राम भजन कर प्राणी,
सुआ बोल राम की वाणी।।
सुआ बोंल राम की वाणी,
आना होई ना होएगा फिर,
दो दिन की जिंदगानी,
सुआ बोल राम की वाणी।।
गायक पुरण भारती जी महाराज।
Upload By Aditya Jatav
सुआ बोल राम की वाणी भजन Video
सुआ बोल राम की वाणी भजन Video
📖 Related: “Thumaki Thumaki Nandlal Chalan Lage” By Anup Jalota(Pad Written By Jagadguru Kripaluji Maharaj)