Subaha Subaha Ley Shiv Ka Naam, \\\\\\\"Subaha Subaha Ley Shiv Ka Naam\\\\\\\" a Lord Shiva Bhajan
Subaha Subaha Ley Shiv Ka Naam, \\\"Subaha Subaha Ley Shiv Ka Naam\\\" a Lord Shiva Bhajan

“Subaha Subaha Ley Shiv Ka Naam” a Lord Shiva Bhajan

सुबह सुबह ले शिव का नाम, कर ले बन्दे यह शुभ काम ।
सुबह सुबह ले शिव का नाम, शिव आयेंगे तेरे काम ॥

खुद को राख लपेटे फिरते, औरों को देते धन धाम ।
देवो के हित विष पी डाला, नील कंठ को कोटि प्रणाम ॥
सुबह सुबह ले शिव का नाम, शिव आयेंगे तेरे काम ॥

शिव के चरणों में मिलते सारी तीरथ चारो धाम ।
करनी का सुख तेरे हाथों, शिव के हाथों में परिणाम ॥
सुबह सुबह ले शिव का नाम, शिव आयेंगे तेरे काम ॥

शिव के रहते कैसी चिंता, साथ रहे प्रभु आठों याम ।
शिव को भजले सुख पायेगा, मन को आएगा आराम ॥
सुबह सुबह ले शिव का नाम, शिव आयेंगे तेरे काम ॥

Browse all bhajans by Narendra Chanchal
See also  मैं मीरा दीवानी हु दीवानी मैं श्याम की | Lyrics, Video | Krishna Bhajans

Browse Temples in India