ॐ
Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

सुन माता अंजना ध्यान से तेरा लल्ला अखाड़े में दंड पेलता Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Jan 7, 2024
सुन माता अंजना ध्यान से तेरा लल्ला अखाड़े में दंड पेलता Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

सुन माता अंजना ध्यान से तेरा लल्ला अखाड़े में दंड पेलता लिरिक्स

Sun Mata Anjana Dhyan Se Tera Lalla Akhade Mein Dand Pelta

सुन माता अंजना ध्यान से तेरा लल्ला अखाड़े में दंड पेलता लिरिक्स (हिन्दी)

ना भागता फिरता ना कूदता गिरता,
ना ही किसी के संग खेल खेलता,
सुन माता अंजना ध्यान से,
तेरा लल्ला अखाड़े में दंड पेलता।।

वायु को अपने भीतर भरे है,
छत्तीसों आसन योगा करे है,
रस्सा लटक जाये खम्बे पे डट जाये,
गोदे की गोदी में खेल खेलता,
सुन माता अँजना ध्यान से,
तेरा लल्ला अखाड़े में दंड पेलता।।

मारे गलाचा जब ताल ठोके,
रखदे सभी को धोबी सा धोके,
हो कोई बलवान या फिर पहलवान,
सबको ही मिट्टी में रेलपेलता,
सुन माता अँजना ध्यान से,
तेरा लल्ला अखाड़े में दंड पेलता।।

राम ही शिक्षा राम ही दीक्षा,
राम ही फल है राम परीक्षा,
राम उसका हर काम राम उसकी व्यायाम,
बस राम नाम की रोट बेलता,
सुन माता अँजना ध्यान से,
तेरा लल्ला अखाड़े में दंड पेलता।।

तैरे तो तैरे दौड़े तो दौड़े,
बैठक लगाये मुद्गर ना छोड़े,
गिनती जो गिनती लगाये तो गिनती की,
गिनती को गिन गिन के टेलटेलता,
सुन माता अँजना ध्यान से,
तेरा लल्ला अखाड़े में दंड पेलता।।

वो सब सहे जो सहते बने ना,
श्याम कवि से कहते बने ना,
सोना तपाने को कुंदन बनाने को,
तन पे हजारों ये कष्ट झेलता,
सुन माता अँजना ध्यान से,
तेरा लल्ला अखाड़े में दंड पेलता।।

📖 Related: Shri Radha Bhajan | Radhe Radhe Radhike

ना भागता फिरता ना कूदता गिरता,
ना ही किसी के संग खेल खेलता,
सुन माता अंजना ध्यान से,
तेरा लल्ला अखाड़े में दंड पेलता।।

सुन माता अंजना ध्यान से तेरा लल्ला अखाड़े में दंड पेलता Video

सुन माता अंजना ध्यान से तेरा लल्ला अखाड़े में दंड पेलता Video

गायक : संदीप करोसिया “श्यामसरोज”
लेखक : संदीप करोसिया
संगीत : संदीप करोसिया
संपर्क : 9881237521, नागपुर (महाराष्ट्र)

ॐ Sacred Pilgrimage Directory • पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

✦ 10,000+ Ancient Mandirs ✦ 12 Jyotirlingas ✦ 51 Shakti Peethas ✦ 108 Divya Desams
View All Temple Guides →

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state