सुनलो विनय हमारी बलराम जू के भैया Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
सुनलो विनय हमारी बलराम जू के भैया लिरिक्स
Sunlo Vinay Hamari Balram Ju Ke Bhaiya
सुनलो विनय हमारी बलराम जू के भैया लिरिक्स (हिन्दी)
सुनलो विनय हमारी,
बलराम जू के भैया,
हम है शरण तुम्हारी,
बलराम जू के भैया,
सुन लो विनय हमारी,
बृजधाम के बसैया,
सुन लो विनय हमारी,
बृजधाम के बसैया।।
सबसे सहारे टूटे,
बस तेरा आसरा है,
तूफान गम के छाए,
मझधार में है नैया,
सुन लो विनय हमारी,
बृजधाम के बसैया।।
तेरे भरोसे मन में,
एक दीप जल रहा है,
आकर के बांह पकड़ो,
गजफंद के छुड़ईया,
सुन लो विनय हमारी,
बृजधाम के बसैया।।
द्रौपदी की लाज राखी,
साड़ी में आ समाए,
मेरी और भी निहारो,
नवनीत के चूरैया,
सुन लो विनय हमारी,
बृजधाम के बसैया।।
बांकी अदा के प्यारे,
दीवाने बन गए हम,
दीदार हो किशन तो,
नाचूं मैं ता ता थैया,
सुन लो विनय हमारी,
बृजधाम के बसैया।।
सुनलो विनय हमारी,
बलराम जू के भैया,
हम है शरण तुम्हारी,
बलराम जू के भैया,
सुन लो विनय हमारी,
बृजधाम के बसैया,
सुन लो विनय हमारी,
बृजधाम के बसैया।।
सुनलो विनय हमारी बलराम जू के भैया Video
सुनलो विनय हमारी बलराम जू के भैया Video
📖 Related: बाबा घोटे वाला मेरा बाबा घोटेवाला Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs