तक़दीर का मारा हूँ सांवरे आया तेरे द्वार Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 तक़दीर का मारा हूँ सांवरे आया तेरे द्वार लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 तक़दीर का मारा हूँ सांवरे आया तेरे द्वार Video
तक़दीर का मारा हूँ सांवरे आया तेरे द्वार लिरिक्स
Takdir Ka Mara Hun Sanware Aaya Tere Dwar
तक़दीर का मारा हूँ सांवरे आया तेरे द्वार लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज नफरत की दुनिया को।
तक़दीर का मारा हूँ सांवरे,
आया तेरे द्वार,
मेरा करो उद्धार,
हो मेरा करो उद्धार।।
तक़दीर ने लाखो,
ठोकर ही खाई है,
चारो तरफ दुःख की,
अंधियारी छाई है,
अब पार लगाओ हे परमेश्वर,
नैया है मजधार,
सुनलो मेरी पुकार,
तक़दीर का मारा हूँ साँवरे,
आया तेरे द्वार,
मेरा करो उद्धार।।
जो तेरी शरण आता,
उसे गले लगाते हो,
बन जाते साथी तुम,
सारे दुखड़े मिटाते हो,
मैं भी आया हूँ शरण श्याम,
तेरी चौखट पे आज,
मेरे लखदातार,
तक़दीर का मारा हूँ साँवरे,
आया तेरे द्वार,
मेरा करो उद्धार।।
कहता पवन सुनलो,
इस दास की अर्जी,
तारो या ना तारो,
अब आपकी मर्जी,
हारे के सहारे कहलाते हो,
श्याम धणी दातार,
सबके पालनहार,
तक़दीर का मारा हूँ साँवरे,
आया तेरे द्वार,
मेरा करो उद्धार।।
तक़दीर का मारा हूँ सांवरे,
आया तेरे द्वार,
मेरा करो उद्धार,
हो मेरा करो उद्धार।।
Singer Pawan Saraf
तक़दीर का मारा हूँ सांवरे आया तेरे द्वार Video
तक़दीर का मारा हूँ सांवरे आया तेरे द्वार Video
📖 Related: आके मारो गेडा ते म्हारे गाव बाला जी | Lyrics, Video | Hanuman Bhajans