तर जाएगा ले नाम राम का भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
तर जाएगा ले नाम राम का भजन लिरिक्स
Tar Jayega Le Naam Ram Ka
तर जाएगा ले नाम राम का भजन लिरिक्स (हिन्दी)
तर जाएगा ले नाम राम का,
कहीं बीत ना जाए,
ये जीवन काम का,
तर जायेगा ले नाम राम का।।
राम नाम के दो शब्दों की,
महिमा है बड़ी भारी,
पत्थर पे जब चरण पड़े तो,
पल में बन गई नारी,
चख ले तू अमृत,
हरि के नाम का,
तर जायेगा ले नाम राम का।।
राम नाम में जादू ऐसा,
तीर जाते है पत्थर,
राम नाम से कट जाते है,
लख चौरासी चक्कर,
सुमिरन तू करले,
हरि के नाम का,
तर जायेगा ले नाम राम का।।
लूट मची है लुटले बन्दे,
राम नाम की मस्ती,
हर्ष कहे महँगी दुनिया में,
चीज यही है सस्ती,
चोला पहन ले,
हरि के नाम का,
तर जायेगा ले नाम राम का।।
तर जाएगा ले नाम राम का,
कहीं बीत ना जाए,
ये जीवन काम का,
तर जायेगा ले नाम राम का।।
Singer: Upasana Mehta
तर जाएगा ले नाम राम का भजन Video
तर जाएगा ले नाम राम का भजन Video
📖 Related: आये है माँ के नवराते भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs