तेरा बड़ा उपकार सांवरे Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
तेरा बड़ा उपकार सांवरे लिरिक्स
Tera Bada Upkar Sanware
तेरा बड़ा उपकार सांवरे लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज पलकों का घर तैयार।
तेरा बड़ा उपकार सांवरे,
मैं कैसे करू इज़हार सांवरे।।
तेरा ही था तेरा ही हूँ,
तेरा ही मैं रहूँगा,
तेरा ही खाया मैंने,
हक़ से ये ही कहूंगा,
तेरी किरपा बिना ना,
मेरा पार सांवरे,
तेरा बडा उपकार साँवरे,
मैं कैसे करू इज़हार सांवरे।।
जिसको तूने थामा कन्हैया,
उसको कौन गिराए,
कितनी फसी हो बीच भवर में,
नैया पार हो जाए,
थामा हमको भी तूने,
हर बार सांवरे,
तेरा बडा उपकार साँवरे,
मैं कैसे करू इज़हार सांवरे।।
मोरछड़ी हाथों में लेकर,
तू दौड़ा ही आता,
भगतों पर जितना भी संकट,
पल में दूर भगाता,
भानु तुझसे करे,
बहुत प्यार सांवरे,
तेरा बडा उपकार साँवरे,
मैं कैसे करू इज़हार सांवरे।।
तेरा बड़ा उपकार सांवरे,
मैं कैसे करू इज़हार सांवरे।।
Singer Priyanka Shyam Ladli
तेरा बड़ा उपकार सांवरे Video
तेरा बड़ा उपकार सांवरे Video
📖 Related: कैसे करुँ तेरा शुक्रिया | Lyrics, Video | Krishna Bhajans