तेरा हूँ मैं तेरा ही रहूंगा भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
तेरा हूँ मैं तेरा ही रहूंगा भजन लिरिक्स
Tera Hun Main Tera Hi Rahunga Bhajan
तेरा हूँ मैं तेरा ही रहूंगा भजन लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: आजा रे ओ मेरे दिलबर।
कान्हा रे मेरा सांवरा,
तेरा हूँ,
तेरा हूँ मैं तेरा ही रहूंगा,
दिल में नाम तुम्हारा है,
ओ कान्हा कान्हा कान्हा कान्हा।।
प्रेम का धागा तुम संग बांधा,
तुमने साथ निभाया है,
आकर मुझको गले लगाया,
जब भी मन घबराया है,
तेरा हूं,
तेरा हूं मैं तेरा ही रहूंगा,
दिल में नाम तुम्हारा है,
ओ कान्हा कान्हा कान्हा कान्हा।।
आज अगर मैं खुश हूँ कान्हा,
यह एहसान तुम्हारा है,
पकड़ा हुआ है हाथ ये मेरा,
इसमें प्यार तुम्हारा है,
तेरा हूं मैं तेरा ही रहूंगा,
दिल में नाम तुम्हारा है,
ओ कान्हा कान्हा कान्हा कान्हा।।
तू ही नैया तू ही मांझी,
तू पतवार किनारा है,
तूफां हो या हो या आंधी,
आके तुमने संभाला है,
तेरा हूं मैं तेरा ही रहूंगा,
दिल में नाम तुम्हारा है,
ओ कान्हा कान्हा कान्हा कान्हा।।
बांह पकड़ कर रखना कान्हा,
दूर नहीं खुद से करना,
अपने ही चरणों में रखना दिलीप को,
अर्ज़ यही तुमसे करना,
तेरा हूं मैं तेरा ही रहूंगा,
दिल में नाम तुम्हारा है,
ओ कान्हा कान्हा कान्हा कान्हा।।
कान्हा रे मेरा सांवरा,
तेरा हूँ,
तेरा हूँ मैं तेरा ही रहूंगा,
दिल में नाम तुम्हारा है,
ओ कान्हा कान्हा कान्हा कान्हा।।
तेरा हूँ मैं तेरा ही रहूंगा भजन Video
तेरा हूँ मैं तेरा ही रहूंगा भजन Video
📖 Related: मैं तेरा हनूँमान हूँ बाबा Lyrics | Bhajans | Bhakti Songs
गायक अभिजीत सक्सेना।
लेखक दिलीप अग्रवाल (कासगंज)