तेरा नाम चल रहा है जय श्री श्याम चल रहा है Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 तेरा नाम चल रहा है जय श्री श्याम चल रहा है लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 तेरा नाम चल रहा है जय श्री श्याम चल रहा है Video
तेरा नाम चल रहा है जय श्री श्याम चल रहा है लिरिक्स
Tera Naam Chal Raha Jay Shri Shyam Chal Raha Hai
तेरा नाम चल रहा है जय श्री श्याम चल रहा है लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: दिल ने ये कहा है।
हमको इस जहाँ से प्यारा,
लगता नाम है तुम्हारा,
दिल में श्याम श्याम हर पल,
धड़कन सा मचल रहा है,
तेरा नाम चल रहा है,
जय श्री श्याम चल रहा है।।
दूर रह के भी साथ हो मेरे,
मुझको विश्वास है,
मौजूद हो मेरे संग मुझको,
होता आभास है,
मेरी साँसों के ही संग में,
आठों याम चल रहा है,
तेरा नाम चल रहा हैं,
जय श्री श्याम चल रहा है।।
डगमगाई जो मैं ज़रा सा तो,
थाम लेते हो तुम,
गिर ना जाऊं मैं लड़खड़ा के,
संभाल लेते हो तुम,
मेरे हर सफर को बाबा,
अब अंजाम मिल रहा है,
तेरा नाम चल रहा हैं,
जय श्री श्याम चल रहा है।।
रहना बाबा तू संग मेरे ये,
तुमसे अरदास है,
आकृति ये कह सके मेरा,
श्याम बस पास है,
तेरी ही कृपा से बाबा,
हर तूफान टल रहा है,
तेरा नाम चल रहा हैं,
जय श्री श्याम चल रहा है।।
हमको इस जहाँ से प्यारा,
लगता नाम है तुम्हारा,
दिल में श्याम श्याम हर पल,
धड़कन सा मचल रहा है,
तेरा नाम चल रहा है,
जय श्री श्याम चल रहा है।।
तेरा नाम चल रहा है जय श्री श्याम चल रहा है Video
तेरा नाम चल रहा है जय श्री श्याम चल रहा है Video
📖 Related: राम राज आ गया भगवा छा गया भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs