तेरा नाम लेकर जो जिए जा रहा है Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
Immerse yourself in the soulful voice of Ajay Sharma Dausa as he presents the heartfelt bhajan “Tera Naam Lekar Jo Jiye Ja Raha Hai”!
This beautiful devotional song is a poignant expression of devotion, where the singer pours his heart out to the Almighty, seeking solace and comfort in His name. Ajay Sharma Dausa’s powerful vocals bring to life the emotional lyrics, creating a sense of longing and surrender.
Let the divine energy of “Tera Naam Lekar Jo Jiye Ja Raha Hai” envelop you, and experience the bliss of devotion to the Supreme Being.
तेरा नाम लेकर जो जिए जा रहा है लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: तुम्ही मेरे मंदिर।
तेरा नाम लेकर जो,
जिए जा रहा है,
तू परवाह उसी की,
किए जा रहा है।।
ज़माने की ठोकर,
जिसको लगी है,
खाकर जखम तुझसे,
करी दिल्लगी है,
भरोसे पे तेरे वो,
बढ़े जा रहा है,
तू परवाह उसी की,
किए जा रहा है।।
तू मालिक जहाँ का,
तू सबका है दाता,
तू दुखियों को अपनी,
गोद में बिठाता,
औकात से ज्यादा,
दिए जा रहा है,
तू परवाह उसी की,
किए जा रहा है।।
जो बनके भिखारी,
तेरे दर पे आया,
सुदामा समझकर तुमने,
गले से लगाया,
झोली किशन सबकी,
भरे जा रहा है,
तू परवाह उसी की,
किए जा रहा है।।
तेरा नाम लेकर जो,
जिए जा रहा है,
तू परवाह उसी की,
किए जा रहा है।bd।
तेरा नाम लेकर जो जिए जा रहा है Video
Singer Ajay Sharma Dausa
📖 Related: जब भी सावन रुत आए भोले के दीवाने गाए Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs