तेरे भगत के दिल का हाल है श्याम भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
तेरे भगत के दिल का हाल है श्याम भजन लिरिक्स
Tere Bhagat Ke Dil Ka Haal Hai Shyam
तेरे भगत के दिल का हाल है श्याम भजन लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: मेरा श्याम आ जाता।
भजन नहीं ये श्याम तेरा,
तेरे भगत के दिल का हाल है,
सुनता सबकी सांवरिया तू,
रखता सबका खयाल है,
जो बाते कह नहीं पाता हूं,
वो भाव पिरो के सुनाता हूं,
ना जानू कोई सुर ना जानू ताल मैं,
ना जानू कोई सुर ना जानू ताल मैं।।
सब कुछ है तू सेठ सांवरे,
तू ही बस पहचान है,
तुमसे ही चलती है सांसे,
तू धड़कन तू जान है,
जो गम हंसकर सह जाता हूं,
वो भाव बना के सुनाता हूं,
ना जानू कोई सुर ना जानू ताल मैं,
ना जानू कोई सुर ना जानू ताल मैं।।
सनी शर्मा का कहना,
बालक तेरा नादान है,
तू मेरा मैं तेरा बाबा,
तुझ बिन दिल बेजान है,
तेरे नाम से मन बहलाता हूं,
कह दिल का हाल सुनाता हूं,
ना जानू कोई सुर ना जानू ताल मैं,
ना जानू कोई सुर ना जानू ताल मैं।।
तुमको कितना चाहते है,
ये शब्द नहीं लिख पाते है,
लिखने बैठे श्याम नाम जब,
श्याम में ही खो जाते है,
राखी ने लिखा जो सुनाता हूं,
वो भाव पिरो के सुनाता हूं,
ना जानू कोई सुर ना जानू ताल मैं,
ना जानू कोई सुर ना जानू ताल मैं।।
भजन नहीं ये श्याम तेरा,
तेरे भगत के दिल का हाल है,
सुनता सबकी सांवरिया तू,
रखता सबका खयाल है,
जो बाते कह नहीं पाता हूं,
वो भाव पिरो के सुनाता हूं,
ना जानू कोई सुर ना जानू ताल मैं,
ना जानू कोई सुर ना जानू ताल मैं।।
📖 Related: जल केडी तम्बुडी पवन केडी झारी रे देसी भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
तेरे भगत के दिल का हाल है श्याम भजन Video
तेरे भगत के दिल का हाल है श्याम भजन Video