ॐ
Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

तेरे बिना कन्हैया कुछ भी ना जिंदगी में Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Mar 5, 2024
तेरे बिना कन्हैया कुछ भी ना जिंदगी में Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

तेरे बिना कन्हैया कुछ भी ना जिंदगी में लिरिक्स

Tere Bina Kanhaiya Kuch Bhi Na Jindagi Me

तेरे बिना कन्हैया कुछ भी ना जिंदगी में लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज मेरा आपकी कृपा से।

तेरे बिना कन्हैया,
कुछ भी ना जिंदगी में,
सारे जहाँ के सुख है,
बस तेरी बंदगी में,
तेरे बिना कन्हैंया,
कुछ भी ना जिंदगी में।।

मुझ दीन पर तुम्हारी,
जब से हुई दया है,
सुख की सुंगंध से ये,
जीवन महक गया है,
गम के उड़े अँधेरे,
करुणा की रौशनी में,
तेरे बिना कन्हैंया,
कुछ भी ना जिंदगी में।।

जिस पे किया भरोसा,
उसने ही दिल दुखाया,
तेरे सिवा कन्हैया,
नहीं काम कोई आया,
मनमीत पाया मैंने,
बस तेरी दोस्ती में,
तेरे बिना कन्हैंया,
कुछ भी ना जिंदगी में।।

जिसने हमें बनाकर,
सौपा है ये जमाना,
शंर्मिन्दगी ही होगी,
अब उसको भूल जाना,
भगवान दिल में ना हो,
तो क्या है आदमी में,
तेरे बिना कन्हैंया,
कुछ भी ना जिंदगी में।।

तुमने रखा है जैसा,
वैसा ही रहता आया,
अन्न जल मुझे दिया जो,
बस वो ही पिया खाया,
राजी तेरी रजा में,
खुश हूँ तेरी ख़ुशी में,
तेरे बिना कन्हैंया,
कुछ भी ना जिंदगी में।।

नश्वर है शानो शौकत,
नश्वर है ये जमाना,
जो अजर अमर सदा है,
उस रब से दिल लगाना,
मन को लगा गजेसिंह,
ईश्वर की आशिकी में,
तेरे बिना कन्हैंया,
कुछ भी ना जिंदगी में।।

तेरे बिना कन्हैया,
कुछ भी ना जिंदगी में
सारे जहाँ के सुख है,
बस तेरी बंदगी में,
तेरे बिना कन्हैंया,
कुछ भी ना जिंदगी में।।

📖 Related: बाँह पकड़ ले साँवरा कही छूट ना जाए भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

Singer Aman Saraf

तेरे बिना कन्हैया कुछ भी ना जिंदगी में Video

तेरे बिना कन्हैया कुछ भी ना जिंदगी में Video

ॐ Sacred Pilgrimage Directory • पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

✦ 10,000+ Ancient Mandirs ✦ 12 Jyotirlingas ✦ 51 Shakti Peethas ✦ 108 Divya Desams
View All Temple Guides →

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state