तेरे ही बदौलत सांवरे परिवार है मेरा Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
“Tere Hi Badaulat Sanware” is a melodious Shyam bhajan expressing heartfelt gratitude and devotion to Lord Krishna. Sung by Anjana Arya, the song beautifully conveys the essence of divine blessings and their impact on life. The soulful music composition by Kailash Kumar Shrivastav and the meaningful lyrics by Kundan Akela create a harmonious blend of devotion and melody. Released under the label Vianet Media, with its sub-label Saawariya, the bhajan is a testament to unwavering faith and reverence.
तेरे ही बदौलत सांवरे परिवार है मेरा लिरिक्स (हिन्दी)
तू ध्यान रखता है मेरा,
उपकार है तेरा,
तेरे ही बदौलत सांवरे,
परिवार है मेरा।।
जब भी दी आवाज तुझे,
तू मेरे खातिर आया,
बड़े प्यार से आकर मेरे,
सर पे हाथ फिराया,
तू अपना समझता है मुझे,
ये प्यार है तेरा,
तेरे ही बदौलत साँवरे,
परिवार है मेरा।।
ख्वाब सुनहरे मेरे इन आंखो में,
रोज सजाता तू
और मेरे सारे ख्वाबों को,
सच करके दिखलाता तू,
एहसान ये मुझ पे,
बहुत सरकार है तेरा,
तेरे ही बदौलत साँवरे,
परिवार है मेरा।।
कदम कदम पर साथी बनकर,
हिम्मत मेरी बढ़ाता तू,
प्रेमियों को कुंदन जैसा,
सांवरिया चमकाता तू,
दातार तेरी दिलदारी ये,
उपहार है तेरा,
तेरे ही बदौलत साँवरे,
परिवार है मेरा।।
तू ध्यान रखता है मेरा,
उपकार है तेरा,
तेरे ही बदौलत सांवरे,
परिवार है मेरा।।
तेरे ही बदौलत सांवरे परिवार है मेरा Video
तेरे ही बदौलत सांवरे परिवार है मेरा Video
► Song: Tere Hi Badaulat Sanware
► Singer: Anjana Arya
► Music: Kailash Kumar Shrivastav
► Lyrics: Kundan Akela
➤ Label: Vianet Media
➤ Sub Label: Saawariya
➤ Parent Label (Publisher): Shubham Audio Video Private Limited
📖 Related: Are Mhara Fulya Khatu Shyam Ji Ko Melo Rajasthani Song | Rajasthani Songs Marwari