तेरे ही भरोसे मेरा चलता कारोबार Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
“Tere Hi Bharose” is a special Navratra bhajan that beautifully captures the spirit of devotion and trust in the divine mother during this auspicious festival. Sung and written by Lakhan Siyota Lakhu, this song is a heartfelt offering to the goddess, expressing the unwavering faith of a devotee in her grace and protection.
Recorded at Studio Gopal Ji Choudhary in Bikaner, this bhajan creates a serene and devotional atmosphere, perfect for the celebration of Navratra.
तेरे ही भरोसे मेरा चलता कारोबार लिरिक्स (हिन्दी)
जबसे तेरी शरण में आया,
हो गया निहाल,
तेरे ही भरोसे,
मेरा चलता कारोबार।।
हर दिन मेरा तुमसे मैया,
तुमसे दिन और रात है,
मेरा मुझ में क्या है मैया,
सर पर तेरा हाथ है,
सदा भवानी दायनी,
तेरी हो रही जय जयकार,
तेरे हीं भरोसें,
मेरा चलता कारोबार।।
मेरे हर संकट को मैया,
तूने पार लगाया है,
वो ही दर पर आता मैया,
जिसको तूने बुलाया है,
तेरी मर्जी से जो आए,
बन जाए सो काम,
तेरे हीं भरोसें,
मेरा चलता कारोबार।।
मेरी काली मैया सुनले,
भक्तों की पुकार ये,
जो भी मन से द्वारे आए,
उसकी किस्मत तार दे,
लखु भी तेरा ध्यान लगावे,
गावे तेरे द्वार,
तेरे हीं भरोसें,
मेरा चलता कारोबार।।
जबसे तेरी शरण में आया,
हो गया निहाल,
तेरे ही भरोसे,
मेरा चलता कारोबार।।
तेरे ही भरोसे मेरा चलता कारोबार Video
तेरे ही भरोसे मेरा चलता कारोबार Video
Song Credits:
- Navratra Special Song: Tere Hi Bharose
- Singer and Writer: Lakhan Siyota Lakhu
- Studio: Gopal Ji Choudhary, Bikaner
📖 Related: कमल फूल अवतार लियो है भारी देवनारायण भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs