तेरे होते बाबा क्यों खुद को समझूं हारा Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 तेरे होते बाबा क्यों खुद को समझूं हारा लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 तेरे होते बाबा क्यों खुद को समझूं हारा Video
तेरे होते बाबा क्यों खुद को समझूं हारा लिरिक्स
Tere Hote Baba Kyo Khud Ko Samjhu Hara
तेरे होते बाबा क्यों खुद को समझूं हारा लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: सारी दुनिया प्यारी।
तेरे होते बाबा,
क्यों खुद को समझूं हारा,
दुनिया समझे हारा,
पर मैं हिम्मत ना हारा,
दुनिया समझे हारा,
पर मैं हिम्मत ना हारा।।
इन जीवन की राहों में मेरा,
जब जब जी घबराया,
तूने राह दिखाई बाबा,
उंगली पकड़ चलाया,
आंखों ही आंखों में,
तूने हर दम किया इशारा,
दुनिया समझे हारा,
पर मैं हिम्मत ना हारा।।
इस कलयुग में जिसने बाबा,
तेरा नाम पुकारा,
जो भी राह चला है तेरी,
उसको मिला सहारा,
तेरा प्रेमी खुद को,
क्यों समझे बेसहारा,
दुनिया समझे हारा,
पर मैं हिम्मत ना हारा।।
जिसे भरोसा तेरा बाबा,
कभी ना हिम्मत हारे,
तेरा प्रेमी सुख दुख में बाबा,
तेरा नाम पुकारे,
तुमने साथ निभाया,
जब जब भी तुम्हें पुकारा,
दुनिया समझे हारा,
पर मैं हिम्मत ना हारा।।
अब तक साथ निभाया तुमने,
आगे साथ निभाना,
हम अवगुण की खान सांवरे,
तुम गुणवान बनाना,
रोमी ऐ बाबा,
तेरे आगे दिल हारा,
दुनिया समझे हारा,
पर मैं हिम्मत ना हारा।।
तेरे होते बाबा,
क्यों खुद को समझूं हारा,
दुनिया समझे हारा,
पर मैं हिम्मत ना हारा,
दुनिया समझे हारा,
पर मैं हिम्मत ना हारा।।
तेरे होते बाबा क्यों खुद को समझूं हारा Video
तेरे होते बाबा क्यों खुद को समझूं हारा Video
📖 Related: देखो री रावलियो जोगी द्वारे तुम्हारे आयो री Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs