ॐ
Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Hindi / Sanskrit

तेरे जैसा राम भगत कोई हुआ ना होगा मतवाला भजन लिरिक्स Lyrics | Bhajans | Bhakti Songs

• Updated: Aug 4, 2020
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

तेरे जैसा राम भगत कोई हुआ ना होगा मतवाला भजन लिरिक्स Lyrics

Tere Jaisa Ram Bhakt Koi Bhajan Lyrics

तेरे जैसा राम भगत कोई हुआ ना होगा मतवाला भजन लिरिक्स Lyrics in Hindi

तेरे जैसा राम भगत कोई हुआ ना होगा मतवाला,
एक ज़रा सी बात की खातिर सीना फाड़ दिखा डाला।

आज अवध की शोभी लगती स्वर्ग लोक से भी प्यारी,
चौदह वर्षों बाद राम के राजतिलक की तैयारी।
हनुमत के दिल की मत पूछो झूम रहा है मतवाला,
एक ज़रा सी बात की खातिर सीना फाड़ दिखा डाला॥

रतन जडित हीरो का हार जब लंकापति ने नज़र किया,
राम ने सोचा आभूषण है सीता जी की और किया।
सीता ने हनुमत को दे दिया, इसे पहन मेरे लाला,
एक ज़रा सी बात की खातिर सीना फाड़ दिखा डाला॥

हार हाथ में ले कर हनुमत घुमा फिरा कर देख रहे,
नहीं समझ में जब आया तब तोड़ तोड़ कर फैंक रहे।
लंकापति मन में पछताया, पड़ा है बंदर से पाला,
एक ज़रा सी बात की खातिर सीना फाड़ दिखा डाला॥

लंकापति का धीरज टूटा क्रोध की भड़क उठी ज्वाला,
भरी सभा में बोल उठा क्या पागल हो अंजनी लाला।
अरे हार कीमती तोड़ डाला, पेड़ की डाल समझ डाला,
एक ज़रा सी बात की खातिर सीना फाड़ दिखा डाला॥

📖 Related: दुःख चिंता संकट काटे भक्त का भारी रे | Lyrics, Video | Khatu Shaym Bhajans

हाथ जोड़ कर हनुमत बोले, मुझे है क्या कीमत से काम,
मेरे काम की चीज वही है, जिस में बसते सीता राम।
राम नज़र ना आया इसमें, यूँ बोले बजरंग बाला,
एक ज़रा सी बात की खातिर सीना फाड़ दिखा डाला॥

इतनी बात सुनी हनुमत की, बोल उठा लंका वाला,
तेरे में क्या राम बसा है, बीच सभा में कह डाला।
चीर के सीना हनुमत ने सियाराम का दरश करा डाला,
एक ज़रा सी बात की खातिर सीना फाड़ दिखा डाला॥

तेरे जैसा राम भगत कोई हुआ ना होगा मतवाला,
एक ज़रा सी बात की खातिर सीना फाड़ दिखा डाला।

Download PDF (तेरे जैसा राम भगत कोई हुआ ना होगा मतवाला भजन लिरिक्स )

तेरे जैसा राम भगत कोई हुआ ना होगा मतवाला भजन लिरिक्स

Download PDF: तेरे जैसा राम भगत कोई हुआ ना होगा मतवाला भजन लिरिक्स Lyrics

तेरे जैसा राम भगत कोई हुआ ना होगा मतवाला भजन लिरिक्स Lyrics Transliteration (English)

तेरे जैसा राम भगत कोई हुआ ना होगा मतवाला भजन लिरिक्स Video

तेरे जैसा राम भगत कोई हुआ ना होगा मतवाला भजन लिरिक्स Video

ॐ Sacred Pilgrimage Directory • पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

✦ 10,000+ Ancient Mandirs ✦ 12 Jyotirlingas ✦ 51 Shakti Peethas ✦ 108 Divya Desams
View All Temple Guides →

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state