तेरे नाम का सुमिरन करके मेरे मन में सुख भर आया Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 तेरे नाम का सुमिरन करके मेरे मन में सुख भर आया लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 तेरे नाम का सुमिरन करके मेरे मन में सुख भर आया Video
तेरे नाम का सुमिरन करके मेरे मन में सुख भर आया लिरिक्स
Tere Naam Ka Sumiran Karke
तेरे नाम का सुमिरन करके मेरे मन में सुख भर आया लिरिक्स (हिन्दी)
तेरे नाम का सुमिरन करके,
मेरे मन में सुख भर आया,
तेरी कृपा को मैंने पाया,
तेरी दया को मैंने पाया,
तेरे नाम का सुमिरण करके,
मेरे मन में सुख भर आया।।
दुनिया की ठोकर खाके,
जब हुआ कभी बेसहारा,
ना पाकर अपना कोई,
जब मैंने तुझे पुकारा,
हे नाथ मेरे सिर ऊपर,
तूने अमृत रस बरसाया,
तेरी कृपा को मैंने पाया,
तेरी दया को मैंने पाया,
तेरे नाम का सुमिरण करके,
मेरे मन में सुख भर आया।।
तू संग में था नित मेरे,
ये नैना देख ना पाये,
चंचल माया के रंग में,
ये नयन रहे उलझाए,
जितनी भी बार गिरी हूँ,
तूने पग पग मुझे उठाया,
तेरी कृपा को मैंने पाया,
तेरी दया को मैंने पाया,
तेरे नाम का सुमिरण करके,
मेरे मन में सुख भर आया।।
जब सागर की लहरों ने,
भटकाई मेरी नैया,
तट छूना भी मुश्किल था,
नहीं दीखे कोई भी खिवैया,
तू लहर का रूप पहनकर,
मेरी नाव किनारे लाया,
तेरी कृपा को मैंने पाया,
तेरी दया को मैंने पाया,
तेरे नाम का सुमिरण करके,
मेरे मन में सुख भर आया।।
तेरे नाम का सुमिरन करके,
मेरे मन में सुख भर आया,
तेरी कृपा को मैंने पाया,
तेरी दया को मैंने पाया,
तेरे नाम का सुमिरण करके,
मेरे मन में सुख भर आया।।
📖 Related: श्याम बाबा के दर जाउंगी | Lyrics, Video | Khatu Shaym Bhajans
तेरे नाम का सुमिरन करके मेरे मन में सुख भर आया Video
तेरे नाम का सुमिरन करके मेरे मन में सुख भर आया Video