तेरी आँखों के तारे करोड़ों माँ भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
तेरी आँखों के तारे करोड़ों माँ भजन लिरिक्स
Teri Aankhon Ke Tare Karodo Maa
तेरी आँखों के तारे करोड़ों माँ भजन लिरिक्स (हिन्दी)
तेरी आँखों के तारे करोड़ों माँ,
मेरा कोई ना जग में तेरे सिवा,
मुझे खाली ना जग से मोड़ो माँ,
मेरा कोई ना जग में तेरे सिवा,
तेरी आँखो के तारे करोड़ों माँ,
मेरा कोई ना जग में तेरे सिवा।।
मुझे आस थी जिन नातों से,
वो इक इक करके चले गए,
मैंने फूलों से भर दी जिनकी डगर,
वो काँटों से भरके चले गए,
अब तुम तो ना मुझको छोड़ो माँ,
मेरा कोई ना जग में तेरे सिवा,
तेरी आँखो के तारे करोड़ों माँ,
मेरा कोई ना जग में तेरे सिवा।।
तू कड़वे नीम के पत्तों में,
माँ शहद अनोखा भर सकती,
तेरा तीन लोक में राज है माँ,
तू रंको को राजा कर सकती,
अब मेरा ना दिल यूँ तोड़ो माँ,
मेरा कोई ना जग में तेरे सिवा,
तेरी आँखो के तारे करोड़ों माँ,
मेरा कोई ना जग में तेरे सिवा।।
तेरी दया का द्वारा खुलते ही,
तूफान में दीपक जग जाएगा,
तेरा जरा सा हाथ हिलाने से,
मेरा बेड़ा किनारे लग जाएगा,
मेरी आशा का दर्पण जोड़ो माँ,
मेरा कोई ना जग में तेरे सिवा,
तेरी आँखो के तारे करोड़ों माँ,
मेरा कोई ना जग में तेरे सिवा।।
तेरी आँखों के तारे करोड़ों माँ,
मेरा कोई ना जग में तेरे सिवा,
मुझे खाली ना जग से मोड़ो माँ,
मेरा कोई ना जग में तेरे सिवा,
तेरी आँखो के तारे करोड़ों माँ,
मेरा कोई ना जग में तेरे सिवा।।
📖 Related: Hindi Bhajan Bhakti Geet Noor Tera Samaya
तेरी आँखों के तारे करोड़ों माँ भजन Video
तेरी आँखों के तारे करोड़ों माँ भजन Video