तेरी भेटें गाता रहूं तेरे जगरातो में Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 तेरी भेटें गाता रहूं तेरे जगरातो में लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 तेरी भेटें गाता रहूं तेरे जगरातो में Video
तेरी भेटें गाता रहूं तेरे जगरातो में लिरिक्स
Teri Bhente Gata Rahu Tere Jagraton Me
तेरी भेटें गाता रहूं तेरे जगरातो में लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: जी लेंगे सरकार।
आ जाए मेरा नाम,
तेरे कलाकारों में,
तेरी भेटें गाता रहूं,
तेरे जगरातो में।।
ना सुरों का ना ही लय का,
मुझको मैया ज्ञान है,
लाज रखना शेरोवाली,
अब तो तेरा काम है,
खो जाऊं मैं आज,
तेरे जयकारो में,
तेरी भेंटे गाता रहूँ,
तेरे जगरातो में।।
नरेंद्र चंचल जी को तूने,
जैसे अपना प्यार दिया,
भेंटे तेरी गा के उसने,
नाम अपना अमर किया,
ऐसे ही गाऊं,
तेरे नवरात्रों में,
तेरी भेंटे गाता रहूँ,
तेरे जगरातो में।।
तेरी भेंटे सुन के मैया,
कोई भी रह ना पायेगा,
इतनी कृपा कर दो अंबे,
राजू सबको नचाएगा,
झूम उठे आज सारे,
तेरे दरबारो में,
तेरी भेंटे गाता रहूँ,
तेरे जगरातो में।।
आ जाए मेरा नाम,
तेरे कलाकारों में,
तेरी भेटें गाता रहूं,
तेरे जगरातो में।।
तेरी भेटें गाता रहूं तेरे जगरातो में Video
तेरी भेटें गाता रहूं तेरे जगरातो में Video
गायक / लेखक राजू पाडरी।
9797318379
📖 Related: हंसा निकल गया काया से खाली पड़ी रही तस्वीर Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs