तेरी चौखट पे ऐ श्याम प्यारे सर हमारा झुका ही रहेगा Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 तेरी चौखट पे ऐ श्याम प्यारे सर हमारा झुका ही रहेगा लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 तेरी चौखट पे ऐ श्याम प्यारे सर हमारा झुका ही रहेगा Video
तेरी चौखट पे ऐ श्याम प्यारे सर हमारा झुका ही रहेगा लिरिक्स
Teri Chokhat Pe Ae Shyam Pyare
तेरी चौखट पे ऐ श्याम प्यारे सर हमारा झुका ही रहेगा लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: ये तो प्रेम की बात है उधो।
तेरी चौखट पे ऐ श्याम प्यारे,
सर हमारा झुका ही रहेगा,
जब तलक तुम नहीं दोगे दर्शन,
तेरे दर से नहीं सर उठेगा,
तेरी चौखट पे ऐ श्याम प्यारे।।
एक मुद्दत हुई हमको प्यारे,
आस चरणों की तेरे लगाए,
कभी होगी कृपा दृष्टी प्यारे,
ये हृदय का कमल कब खिलेगा,
तेरी चौखट पे ऐ श्याम प्यारें,
सर हमारा झुका ही रहेगा।।
लेके मन में बड़ी आस मैं भी,
आज आया शरण में मैं तेरी,
मांग होगी मेरी आज पूरी,
मेरा दामन यही पर भरेगा,
तेरी चौखट पे ऐ श्याम प्यारें,
सर हमारा झुका ही रहेगा।।
मैं भिखारी हूँ और तुम हो दानी,
लाज दोनों ही नामों की रखलो,
गर मैं लौटूंगा खाली यहाँ से,
ये जमाना तुम्हे क्या कहेगा,
तेरी चौखट पे ऐ श्याम प्यारें,
सर हमारा झुका ही रहेगा।।
प्रेम का आज प्याला पिला दो,
अपनी सेवा में हमको लगा लो,
पाके तेरे चरण का सहारा,
तेरा सेवक भवर से तरेगा,
तेरी चौखट पे ऐ श्याम प्यारें,
सर हमारा झुका ही रहेगा।।
तेरी चौखट पे ऐ श्याम प्यारे,
सर हमारा झुका ही रहेगा,
जब तलक तुम नहीं दोगे दर्शन,
तेरे दर से नहीं सर उठेगा,
तेरी चौखट पे ऐ श्याम प्यारे।।
📖 Related: दिल से दिल भरके ना देखि मूर्ति सियाराम की | Lyrics, Video | Raam Bhajans
स्वर विनोद अग्रवाल जी।
तेरी चौखट पे ऐ श्याम प्यारे सर हमारा झुका ही रहेगा Video
तेरी चौखट पे ऐ श्याम प्यारे सर हमारा झुका ही रहेगा Video