तेरी जय हो जय हो जय गोरी लाल भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
तेरी जय हो जय हो जय गोरी लाल भजन लिरिक्स
Teri Jay Ho Jay Ho Jay Gauri Lal
तेरी जय हो जय हो जय गोरी लाल भजन लिरिक्स (हिन्दी)
तेरी जय हो जय हो,
जय गोरी लाल।
दोहा हे जग दाता विश्व विधाता,
हे गणपति जी महाराज,
हे शिव सूत गौरी के लाला,
मेरे पूरण करियो काज।
तेरी जय हो जय हो,
जय गोरी लाल,
पूजू तेरा नाम,
करो सबको निहाल,
तेरी जय हों जय हों,
जय गोरी लाल।।
पान फूल चढ़े चढ़ता है मेवा,
सारा जगत तेरी करता है सेवा,
भोग लगाऊं,
लेकर लड्डुओं का थाल,
तेरी जय हों जय हों,
जय गोरी लाल।।
गणपत मेरे काज सवारो,
भरी सभा में आन पधारो,
भक्तों को कर देता तू मालामाल,
तेरी जय हों जय हों,
जय गोरी लाल।।
राजू भी हरिपुरिया आए,
शुभम तिलकधारी गुण गाये,
सारे ही देता है संकट तू टाल,
तेरी जय हों जय हों,
जय गोरी लाल।।
तेरी जय हों जय हों,
जय गोरी लाल,
पूजू तेरा नाम,
करो सबको निहाल,
तेरी जय हों जय हों,
जय गोरी लाल।।
तेरी जय हो जय हो जय गोरी लाल भजन Video
तेरी जय हो जय हो जय गोरी लाल भजन Video
📖 Related: मैं तेरा हनूँमान हूँ बाबा Lyrics | Bhajans | Bhakti Songs