तेरी कृपा का तलबगार हूँ मैं भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
तेरी कृपा का तलबगार हूँ मैं भजन लिरिक्स
Teri Kripa Ka Talabgar Hoon Main
तेरी कृपा का तलबगार हूँ मैं भजन लिरिक्स (हिन्दी)
पापी नालायक हूँ,
गुनेहगार हूँ मैं,
तेरी कृपा का,
तलबगार हूँ मैं।।
लायक को लायक,
प्रभु क्या बनाना,
काम आपका गिरते,
हुए को उठाना,
तुम्हे पतित पावन,
कहता जमाना,
कर्मो से अपने,
शर्मसार हूँ मैं,
तेरी दया का,
तलबगार हूँ मैं।।
कृपा आपकी तो,
भुलाना है मुश्किल,
कर्ज आपका तो,
चुकाना है मुश्किल,
बिन तेरे जीवन,
बिताना है मुश्किल,
जन्मो जनम से,
कर्जदार हूँ मैं,
तेरी दया का,
तलबगार हूँ मैं।।
शरण मांगता हूँ मैं,
फैला के बाहें,
कभी तो पड़ेगी,
प्रभु की निगाहें,
होगी कृपा अपनी,
महकेगी राहें,
अदना सा दाता,
कलमकार हूँ मैं,
तेरी दया का,
तलबगार हूँ मैं।।
लीला तुम्हारी,
बस तू ही जाने,
रोमी तुम्हे दाता,
बस अपना माने,
तेरे नाम से जग,
मुझे पहचाने,
सदा ही तुम्हारा,
वफादार हूँ मैं,
तेरी दया का,
तलबगार हूँ मैं।।
पापी नालायक हूँ,
गुनेहगार हूँ मैं,
तेरी कृपा का,
तलबगार हूँ मैं।।
तेरी कृपा का तलबगार हूँ मैं भजन Video
तेरी कृपा का तलबगार हूँ मैं भजन Video
📖 Related: तेरे ही भरोसे मेरी नैया रे कन्हियाँ Lyrics | Bhajans | Bhakti Songs