Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

तेरी कृपा में कमी नहीं है मेरा भरोसा ही डगमगाए Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Jan 11, 2024
तेरी कृपा में कमी नहीं है मेरा भरोसा ही डगमगाए Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

तेरी कृपा में कमी नहीं है मेरा भरोसा ही डगमगाए लिरिक्स

Teri Kripa Me Kami Nahi Hai Mera Bharosa Hi Dagmagaye

तेरी कृपा में कमी नहीं है मेरा भरोसा ही डगमगाए लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज: जिहाल-ए-मस्कीं।

तेरी कृपा में कमी नहीं है,
मेरा भरोसा ही डगमगाए,
तू साथी बनकर है चलने वाला,
मुझे ही छाया नज़र ना आए,
तू साथी बनकर है चलने वाला,
मुझे ही छाया नज़र ना आए।।

दयालु तू है तेरी दया का,
बखान करना बहुत कठिन है,
है लाखों किस्से तेरे करम के,
ये छोटी वाणी ना बोल पाएं,
तेरी कृपा में कमीं नही है,
मेरा भरोसा ही डगमगाए,
तू साथी बनकर है चलने वाला,
मुझे ही छाया नज़र ना आए।।

है कैसा मेरा नमन ये बाबा,
मैं क्या बताऊँ तुझे पता है,
है मेरा मतलब जो सर झुका है,
तू देखकर के भी भूल जाए,
तेरी कृपा में कमीं नही है,
मेरा भरोसा ही डगमगाए,
तू साथी बनकर है चलने वाला,
मुझे ही छाया नज़र ना आए।।

मैं भूल जाऊं तू याद रखता,
मैं गिर भी जाऊं तो थाम ले तू,
दिया है तूने जो प्रेम इतना,
शरम से आँखे ये उठ ना पाए,
तेरी कृपा में कमीं नही है,
मेरा भरोसा ही डगमगाए,
तू साथी बनकर है चलने वाला,
मुझे ही छाया नज़र ना आए।।

तेरी नज़र में रहे ये पंकज,
मैं जब चलूँ वो तेरे कदम हो,
भली हो चाहे बुरी हो राहें,
है तेरी मर्जी जिधर चलाए,
तेरी कृपा में कमीं नही है,
मेरा भरोसा ही डगमगाए,
तू साथी बनकर है चलने वाला,
मुझे ही छाया नज़र ना आए।।

📖 Related: कैला मइया के भवन में | Lyrics, Video | Durga Bhajans

तेरी कृपा में कमी नहीं है,
मेरा भरोसा ही डगमगाए,
तू साथी बनकर है चलने वाला,
मुझे ही छाया नज़र ना आए,
तू साथी बनकर है चलने वाला,
मुझे ही छाया नज़र ना आए।।

तेरी कृपा में कमी नहीं है मेरा भरोसा ही डगमगाए Video

तेरी कृपा में कमी नहीं है मेरा भरोसा ही डगमगाए Video

Sacred Pilgrimage Directory पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

10,000+ Ancient Mandirs 12 Jyotirlingas 51 Shakti Peethas 108 Divya Desams
View All Temple Guides

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state