तेरी कृपा से बाबा जीवन संवर रहा है भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 तेरी कृपा से बाबा जीवन संवर रहा है भजन लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 तेरी कृपा से बाबा जीवन संवर रहा है भजन Video
तेरी कृपा से बाबा जीवन संवर रहा है भजन लिरिक्स
Teri Kripa Se Baba Jivan Sanvar Raha Hai
तेरी कृपा से बाबा जीवन संवर रहा है भजन लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज आए हो मेरी जिंदगी में।
तेरी कृपा से बाबा,
जीवन संवर रहा है,
बिन बोले ही तू मेरा,
हर काम कर रहा है,
तेरी कृपां से बाबा,
जीवन संवर रहा है।।
वीरान था ये जीवन,
हर ओर बेबसी थी,
ग़म से थी मेरी यारी,
रूठी सी हर ख़ुशी थी,
बेरंग ज़िन्दगी में,
तू रंग भर रहा है,
बिन बोले ही तू मेरा,
हर काम कर रहा है,
तेरी कृपां से बाबा,
जीवन संवर रहा है।।
अब गैर भी अपनों सा,
व्यवहार कर रहे है,
आँखें चुराने वाले,
मुझे प्यार कर रहे है,
ऊँगली पकड़ के जबसे,
तू साथ चल रहा है,
बिन बोले ही तू मेरा,
हर काम कर रहा है,
तेरी कृपां से बाबा,
जीवन संवर रहा है।।
जिस दिन से मैंने पायी,
है श्याम तेरी चौखट,
किस्मत भी धीरे धीरे,
लेने लगी है करवट,
बिगड़ा हुआ नसीबा,
मेरा निखर रहा है,
बिन बोले ही तू मेरा,
हर काम कर रहा है,
तेरी कृपां से बाबा,
जीवन संवर रहा है।।
होने लगी है मुझपे,
तेरी दया की बारिश,
सच हो रही है मेरे,
जीवन की सारी ख्वाहिश,
तेरी रहमतों से माधव,
आगे ही बढ़ रहा है,
बिन बोले ही तू मेरा,
हर काम कर रहा है,
तेरी कृपां से बाबा,
जीवन संवर रहा है।।
📖 Related: सारी दुनिया छोड़ सँवारे Lyrics | Bhajans | Bhakti Songs
तेरी कृपा से बाबा,
जीवन संवर रहा है,
बिन बोले ही तू मेरा,
हर काम कर रहा है,
तेरी कृपां से बाबा,
जीवन संवर रहा है।।
Singer Nisha Dwivedi
तेरी कृपा से बाबा जीवन संवर रहा है भजन Video
तेरी कृपा से बाबा जीवन संवर रहा है भजन Video