ॐ
Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

तेरी नज़रो से नज़र को मिलाया जी कहे देखता रहूं Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Feb 7, 2024
तेरी नज़रो से नज़र को मिलाया जी कहे देखता रहूं Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

तेरी नज़रो से नज़र को मिलाया जी कहे देखता रहूं लिरिक्स

Teri Nazro Ko Nazar Se Milaya Jee Kahe Dekhta Rahu

तेरी नज़रो से नज़र को मिलाया जी कहे देखता रहूं लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज कितना प्यारा तुझे रब ने।

तेरी नज़रो से नज़र को मिलाया,
जी कहे देखता रहूं,
तू है इस कलयुग का राजा,
तू ही शीश का दानी,
मन कहता है श्याम तेरे,
नैनो पे लिखू कहानी,
तेरे बाद ना कोई कभी मुझको भाया,
जी कहे देखता रहूं।।

तेरी मैं सुंदरता बयां करू कैसे,
गगन में जैसे चंदा है लगते हो वैसे,
छवि तेरी देख ले जो तेरा हो जाये,
तेरे प्रेम के सागर में वो तो खो जाए,
कितना प्यारा कितना अच्छा,
तेरा दर है कितना सच्चा,
सुना है तीनो लोको में ना,
है तेरा कोई सानी,
मन कहता है श्याम तेरे,
नैनो पे लिखू कहानी,
तेरी माया कोई जान न पाया,
जी कहे देखता रहूं।।

कहाँ से मैं शुरू करूँ,
समझ नहीं आये,
लिखने को तारीफ़ तेरी,
शब्द ना मिल पाए,
जब देखूं एक अलग सा,
रंग ही मिलता है,
जैसे इतने फूलों में कमल,
अलग ही खिलता है,
खुशबू ऐसी जो मन भाये,
तुमसा दूजा नज़र ना आये,
प्रेम में तेरे कभी कभी तो,
बहता आँख से पानी,
मन कहता है श्याम तेरे,
नैनो पे लिखू कहानी,
तेरी माया कोई जान न पाया,
जी कहे देखता रहूं।।

आते ही तेरे दर पे,
धीरज मिलता है,
हर दिल का मुरझाया,
उपवन खिलता है,
भरके नज़र जो देखे,
हो जाए दीवाना,
मुश्किल है तुमपे कोई,
लिखना अफसाना,
क्या क्या लिखू समझ ना आये,
देख के तू मुझे मुस्काये,
हो ना सके जो करने चला हूँ,
मैं पागल नादानी,
मन कहता है श्याम तेरे,
नैनो पे लिखू कहानी,
अब कहीं जाके मुझको,
समझ में है आया,
जी कहे देखता रहूं।।

📖 Related: कीर्तन कराऊँ ऐसा इतिहास बना दूँँगा | Lyrics, Video | Khatu Shaym Bhajans

तेरी नज़रो से नज़र को मिलाया,
जी कहे देखता रहूं,
तू है इस कलयुग का राजा,
तू ही शीश का दानी,
मन कहता है श्याम तेरे,
नैनो पे लिखू कहानी,
तेरे बाद ना कोई,
कभी मुझको भाया,
जी कहे देखता रहूं।।

Singer Payal Agarwal (Varanasi)

तेरी नज़रो से नज़र को मिलाया जी कहे देखता रहूं Video

तेरी नज़रो से नज़र को मिलाया जी कहे देखता रहूं Video

ॐ Sacred Pilgrimage Directory • पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

✦ 10,000+ Ancient Mandirs ✦ 12 Jyotirlingas ✦ 51 Shakti Peethas ✦ 108 Divya Desams
View All Temple Guides →

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state