तेरी साधना ही मेरी जिंदगी हो भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
तेरी साधना ही मेरी जिंदगी हो भजन लिरिक्स
Teri Sadhna Hi Meri Zindagi Ho
तेरी साधना ही मेरी जिंदगी हो भजन लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: तुम्ही मेरे मंदिर।
तेरी साधना ही,
मेरी जिंदगी हो,
रजा हो जो तेरी,
वो मेरी ख़ुशी हो।।
मुझे हर कदम पे हो,
तेरा सहारा,
मेरी हर नज़र में हो,
तेरा नज़ारा,
मेरे दिल में हरदम,
तेरी लौ लगी हो,
रजा हो जो तेरी,
वो मेरी ख़ुशी हो।।
फिकर हो जो दिल में तो,
अपनी खता का,
जीकर हो जो लब पे तो,
तेरी वफ़ा का,
उठे जो सदा हो,
तेरी बंदगी हो,
रजा हो जो तेरी,
वो मेरी ख़ुशी हो।।
मैं साधक हूँ इसके,
सिवा कुछ नहीं हूँ,
मैं तेरा हूँ तुझसे,
जुदा कुछ नहीं हूँ,
यही गीत लब पे,
मेरे घर घड़ी हो,
रजा हो जो तेरी,
वो मेरी ख़ुशी हो।।
तेरी साधना ही,
मेरी जिंदगी हो,
रजा हो जो तेरी,
वो मेरी ख़ुशी हो।।
Dhiraj Kant Ji
तेरी साधना ही मेरी जिंदगी हो भजन Video
तेरी साधना ही मेरी जिंदगी हो भजन Video
📖 Related: भवन में आ जाओ गोगा जी गोरख भी अलख जगा रे स Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs