ॐ
Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

ठोकर खाई है नींद गंवाई है Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Jul 17, 2024
ठोकर खाई है नींद गंवाई है Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

Get ready to immerse yourself in the divine realm with ‘ठोकर खायी है’, a powerful and soul-stirring bhajan sung by the talented Sandeep Sharma. Written and composed by Sandeep Sharma himself, this devotional song is a heartfelt expression of devotion and surrender to the divine. The mesmerizing music, produced by Shree Studio, will transport you to a world of spiritual bliss and connection with the higher power.

Released under the label of SCI, and produced by Shyam Agarwal, ‘ठोकर खायी है’ is a must-listen for all those seeking solace, peace, and spiritual guidance. So, sit back, relax, and let the divine energy of this bhajan envelop you in its loving embrace.

ठोकर खाई है नींद गंवाई है लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज: मैं ना भूलूंगा।

ठोकर खाई है नींद गंवाई है,
ठोकर खायी है नींद गवाई है,
तब जाके तकदीर मुझे,
तेरे दर पे लाई है,
ठोकर खायी है नींद गवाई है।।

समय ने भी बाबा,
बहुत तड़पाया है,
यहां जो अपना था,
वही अब पराया है,
जीवन से मैं हार गया था,
थाम लिया तूने,
तूने मुझमें जीने की,
एक आस जगाई है,
ठोकर खायी है नींद गवाई है।।

शुक्रिया उनका है,
जो दिल को दुखा के गए,
शुक्रिया उनका है,
जो मुझको रुला के गए,
वो जब ना इस दिल को दुखाते,
मैं भटका रहता,
आज उन्हीं की वजह से तेरी,
चौखट पाई है,
ठोकर खायी है नींद गवाई है।।

उमर ये गफलत में,
यहां पे गुजारी है,
लोग तो मीठे है,
बगल में कटारी है,
लाखों जखम दिए दुनिया ने,
मेरे सीने पर,
और तूने हर जखम पे मेरे,
दवा लगाई है,
ठोकर खायी है नींद गवाई है।।

📖 Related: कैसे मैं शिव को मनाऊ हो शिव मानत नाही भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

भरोसा टूटा है,
किसी पे भरोसा नहीं,
मेरा दिल टूटा है,
नहीं तो मैं रोता नहीं,
तूने बाबा मनुज के सारे,
आंसू पोंछे है,
आज खुशी से आंख मेरी,
बाबा भर आई है,
ठोकर खायी है नींद गवाई है।।

ठोकर खाई है नींद गंवाई है,
ठोकर खायी है नींद गवाई है,
तब जाके तकदीर मुझे,
तेरे दर पे लाई है,
ठोकर खायी है नींद गवाई है।।

ठोकर खाई है नींद गंवाई है Video

ठोकर खाई है नींद गंवाई है Video

Title :- ठोकर खायी है
Singer :- SANDEEP SHARMA
Lyrics :- SANDEEP SHARMA
Music :- SHREE STUDIO
Copyright :- SCI
Lable :- SCI
Producer :- SHYAM AGARWAL

ॐ Sacred Pilgrimage Directory • पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

✦ 10,000+ Ancient Mandirs ✦ 12 Jyotirlingas ✦ 51 Shakti Peethas ✦ 108 Divya Desams
View All Temple Guides →

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state