तू रखे जिस हाल में बाबा तेरा शुकर करूँ Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 तू रखे जिस हाल में बाबा तेरा शुकर करूँ लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 तू रखे जिस हाल में बाबा तेरा शुकर करूँ Video
तू रखे जिस हाल में बाबा तेरा शुकर करूँ लिरिक्स
Tu Rakhe Jis Haal Me Baba Tera Shukar Karun
तू रखे जिस हाल में बाबा तेरा शुकर करूँ लिरिक्स (हिन्दी)
तेरा भरोसा तेरा सहारा,
काहे फिकर करूँ,
तू रखे जिस हाल में बाबा,
तेरा शुकर करूँ,
तू रखे जिस हाल मे बाबा,
तेरा शुकर करूँ।।
जो कुछ मेरे पास सांवरा,
तुझसे पाया है,
तेरे प्रेमियों से मैंने प्रभु,
प्रेम कमाया है,
तेरे प्रेमियों की मैं बाबा,
दिल से कदर करूँ,
तू रखे जिस हाल मे बाबा,
तेरा शुकर करूँ।।
नहीं शिकायत कोई तुमसे,
ना ही मन में पीर,
हर संकट में तू ही बंधाता,
मेरे मन को धीर,
जितना तूने दिया ख़ुशी से,
उसमे सबर करूँ,
तू रखे जिस हाल मे बाबा,
तेरा शुकर करूँ।।
हमको भी ऐ श्याम सांवरे,
थोड़ा प्रेम सिखा,
हम तेरे प्रेमी कहलाए,
ऐसी राह दिखा,
नेकी की राहों में बाबा,
मैं भी सफ़र करूँ,
तू रखे जिस हाल मे बाबा,
तेरा शुकर करूँ।।
तू ही है पहचान हमारी,
तू ही मालिक है,
रोमी के परिवार का बाबा,
तू ही पालक है,
जब तक जीवन रहे ये मेरा,
तेरा जीकर करूँ,
तू रखे जिस हाल मे बाबा,
तेरा शुकर करूँ।।
तेरा भरोसा तेरा सहारा,
काहे फिकर करूँ,
तू रखे जिस हाल में बाबा,
तेरा शुकर करूँ,
तू रखे जिस हाल मे बाबा,
तेरा शुकर करूँ।।
तू रखे जिस हाल में बाबा तेरा शुकर करूँ Video
तू रखे जिस हाल में बाबा तेरा शुकर करूँ Video
📖 Related: सब जग ईश्वर रूप लखावे गीता माँ की दीक्षा है Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs