तुझ संग प्रीत लगाई मोहना भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
तुझ संग प्रीत लगाई मोहना भजन लिरिक्स
Tujh Sang Preet Lagai Mohana
तुझ संग प्रीत लगाई मोहना भजन लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: तुझ संग प्रीत लगाई।
तुझ संग प्रीत लगाई मोहना,
मोहना मोहना ओ कान्हा,
ओ रे नंदलाला ओ रे गोपाला,
तुझ संग प्रित लगाई मोहना,
मोहना मोहना ओ कान्हा।।
आजा मेरे कान्हा तेरी बाट निहारूं,
अखियों की पलकों से राह बुहारूं,
नैणा का कलशा लिया चरण धुलाऊँ,
एक तू ही मन को है भाया मोहना,
मोहना मोहना ओ कान्हा,
ओ रे नंदलाला ओ रे गोपाला,
तुझ संग प्रित लगाई मोहना,
मोहना मोहना ओ कान्हा।।
मैंने तेरी सूरत को मन में बसाया,
सांवली सूरत का कान्हा कैसा नशा छाया,
तन में मन में तू ही समाया,
मैं हूँ तुझपे वारि मोहना,
मोहना मोहना ओ कान्हा,
ओ रे नंदलाला ओ रे गोपाला,
तुझ संग प्रित लगाई मोहना,
मोहना मोहना ओ कान्हा।।
ऋतू बसंत जमुना तट आजा,
प्यारी प्यारी बांसुरी की तान सुना जा,
आकर के विश्वास दिला जा,
अब तो याद तेरी आए मोहना,
मोहना मोहना ओ कान्हा,
ओ रे नंदलाला ओ रे गोपाला,
तुझ संग प्रित लगाई मोहना,
मोहना मोहना ओ कान्हा।।
तुझ संग प्रीत लगाई मोहना,
मोहना मोहना ओ कान्हा,
ओ रे नंदलाला ओ रे गोपाला,
तुझ संग प्रित लगाई मोहना,
मोहना मोहना ओ कान्हा।।
गायक दिनेश जी भट्ट।
तुझ संग प्रीत लगाई मोहना भजन Video
तुझ संग प्रीत लगाई मोहना भजन Video
📖 Related: मेरी लाज तुम्हारे हाथ है Lyrics | Bhajans | Bhakti Songs