तुम आये संसार में जग हाँसे तुम रोये Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
तुम आये संसार में जग हाँसे तुम रोये लिरिक्स
Tum Aaye Sansar Me Jag Hanse Tum Roye
तुम आये संसार में जग हाँसे तुम रोये लिरिक्स (हिन्दी)
तुम आये संसार में,
जग हाँसे तुम रोये,
ऐसी करनी कर चलो,
तुम हाँसो जग रोये,
ऐसी करनी कर चलो,
तुम हाँसो जग रोये।।
चाहे जितने जतन करे तू,
लेकिन तुमने सोचा,
झूठ कपट से बात बने ना,
मिटे ना उसका लेखा,
कभी ना तूने भजन किया,
तभी तो तेरा पतन हुआ,
तूने यूँ ही जनम गंवाया,
अब सिर धुन क्यों रोए,
ऐसी करनी कर चलो,
तुम हाँसो जग रोये।।
हाथ विनय का इस दुनिया में,
कोई मोड़ ना पाया,
ऊँचा बोलने वालों ने,
अपना सर भी कटवाया,
चाहे जितना लगाले बल,
विनती है निर्मल सा जल,
प्रेम से बिगड़े काम बनाले,
गैर भी तेरा होए,
ऐसी करनी कर चलो,
तुम हाँसो जग रोये।।
करम किये जा अपना जगत में,
छोड़ के फल की आशा,
जिसकी जैसी करनी होगी,
वो वैसा फल पाता,
आज ही करले कल पे न टल,
पल पल जाता समय निकल,
एक बार जो हाथ से जाए,
वापस फिरे ना कोय,
ऐसी करनी कर चलो,
तुम हाँसो जग रोये।।
तुम आये संसार में,
जग हाँसे तुम रोये,
ऐसी करनी कर चलो,
तुम हाँसो जग रोये,
ऐसी करनी कर चलो,
तुम हाँसो जग रोये।।
तुम आये संसार में जग हाँसे तुम रोये Video
तुम आये संसार में जग हाँसे तुम रोये Video
📖 Related: श्री राधे प्यारी का श्याम दीवाना दीवाना दीवाना Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs