तुम से मिलकर के सांवरे फूलों सा जीवन निखर गया Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 तुम से मिलकर के सांवरे फूलों सा जीवन निखर गया लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 तुम से मिलकर के सांवरे फूलों सा जीवन निखर गया Video
तुम से मिलकर के सांवरे फूलों सा जीवन निखर गया लिरिक्स
Tumse Milkar Ke Saware Phoolon Sa Jivan Nikhar Gaya
तुम से मिलकर के सांवरे फूलों सा जीवन निखर गया लिरिक्स (हिन्दी)
तुम से मिलकर के सांवरे,
फूलों सा जीवन निखर गया,
जब तेरे नाम की हवा चली,
और ग़म का बादल बिखर गया,
तुमसे मिलकर के साँवरे,
फूलों सा जीवन निखर गया।।
ऐसे थे कुछ वैसे थे,
कुछ आपकी महफ़िल जैसे थे,
रेतों महल थे आँखों में,
क्या कहूं ख्वाब मेरे कैसे थे,
तेरी शरण में आते आते ही,
हर सपना मेरा संवर गया,
तुमसे मिलकर के साँवरे,
फूलों सा जीवन निखर गया।।
हर पहर सुबह और शाम लिया,
धीरज से समय पर काम लिया,
जब आई मुसीबत कोई भी,
मैंने बस तेरा नाम लिया,
तूने हाथ जो मेरा थाम लिया,
दुश्मन का चेहरा उतर गया,
तुमसे मिलकर के साँवरे,
फूलों सा जीवन निखर गया।।
दिन से दिन रात से रात मिले,
बेधड़क मेरे जज्बात मिले,
जब पड़ा अकेला ये पप्पू,
प्रेमी सब श्याम के साथ मिले,
मुझे हाथों हाथ लिया सबने,
मैं इस दुनिया में जिधर गया,
तुमसे मिलकर के साँवरे,
फूलों सा जीवन निखर गया।।
तुम से मिलकर के सांवरे,
फूलों सा जीवन निखर गया,
जब तेरे नाम की हवा चली,
और ग़म का बादल बिखर गया,
तुमसे मिलकर के साँवरे,
फूलों सा जीवन निखर गया।।
तुम से मिलकर के सांवरे फूलों सा जीवन निखर गया Video
तुम से मिलकर के सांवरे फूलों सा जीवन निखर गया Video
📖 Related: भोला रे ज्यादा ते मत खइयो भंग के गोला रे Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
स्वर / रचना पप्पू शर्मा बेधड़क।