तूने लाखो की बिगड़ी संवारी प्रभु भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
तूने लाखो की बिगड़ी संवारी प्रभु भजन लिरिक्स
Tune Lakho Ki Bigdi Sawari Prabhu
तूने लाखो की बिगड़ी संवारी प्रभु भजन लिरिक्स (हिन्दी)
तूने लाखो की बिगड़ी संवारी प्रभु,
दोहा
सभी पे तेरी दया का,
नूर बरस रहा है,
फिर क्योँ दयालु,
ये दास तरस रहा है,
देखकर दशा मुझ दीन की,
ना किनारा कीजिए,
मेरी भी होगी सुनाई,
इतना तो इशारा कीजिए।
तूने लाखो की बिगड़ी संवारी प्रभु,
कब आएगी बता दो मेरी बारी प्रभु,
मेरी बारी प्रभु इक बारी प्रभु,
कब आएगी बता दो मेरी बारी प्रभु,
कब आएगी बता दो मेरी बारी प्रभु।।
सब्र करने की बाबा इंतेहा हो गई,
धीर धरने की अब मुझमे शक्ति नहीं,
मेरी ओर जरा देखो इक बारी प्रभु,
कब आएगी बता दो मेरी बारी प्रभु,
कब आएगी बता दो मेरी बारी प्रभु।।
तेरी रहमत अगर हो जाएगी,
सुखी डाली हरी हो जाएगी,
अब खिला दो मेरी भी फुलवारी प्रभु,
कब आएगी बता दो मेरी बारी प्रभु,
कब आएगी बता दो मेरी बारी प्रभु।।
अपना सुख दुःख तुझी को सुनाया है,
तेरे आगे ही हाथों को फैलाया है,
मेरी तुमसे ही है रिश्तेदारी प्रभु,
कब आएगी बता दो मेरी बारी प्रभु,
कब आएगी बता दो मेरी बारी प्रभु।।
माधव खाली जो चौखट से जाऊँगा,
कैसे मुँह मैं जहान को दिखाऊंगा,
तेरे कंधों पे सारी जिम्मेदारी प्रभु,
कब आएगी बता दो मेरी बारी प्रभु,
कब आएगी बता दो मेरी बारी प्रभु।।
तूने लाखों की बिगड़ी संवारी प्रभु,
कब आएगी बता दो मेरी बारी प्रभु,
मेरी बारी प्रभु इक बारी प्रभु,
कब आएगी बता दो मेरी बारी प्रभु,
कब आएगी बता दो मेरी बारी प्रभु।।
📖 Related: पांच नाग पकड़ कर लाया प्रकट खेल रचाया Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Singer Reshmi Sharma
तूने लाखो की बिगड़ी संवारी प्रभु भजन Video
तूने लाखो की बिगड़ी संवारी प्रभु भजन Video
Singer – Reshmi Sharma (7379767888)
Lyrics – Abhishek Sharma “Madhav”
Music – Siddheshwar Nath Jha
Studio – C7th
Video – Shyam Creations (9919805072)