उज्जैन से खाटू नगरी आए भोलेनाथ जी Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
उज्जैन से खाटू नगरी आए भोलेनाथ जी लिरिक्स
Ujjain Se Khatu Nagri Aaye Bholenath Ji
उज्जैन से खाटू नगरी आए भोलेनाथ जी लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: खम्मा खम्मा हो रामा।
उज्जैन से खाटू नगरी,
आए भोलेनाथ जी,
मिलवाने ये तो म्हारे,
बाबा श्याम से,
करने थोड़ी बात से,
आए उज्जैन के महाकाल जी,
उज्जैन से खाटु नगरी,
आए भोलेनाथ जी।।
हाथ त्रिशूल गले सर्पों की माला,
आया भूत बाराती,
नंदी नाचे संगी नाचे,
नाचे है महाकाल जी,
लेकर के पूरी टोली भोलेनाथ जी,
ओ बाबा भोलेनाथ जी,
आए उज्जैन के महाकाल जी,
उज्जैन से खाटु नगरी,
आए भोलेनाथ जी।।
ब्रम्हा आए विष्णु आए,
संग में मेरे राम जी,
देख सवारी घबरा जाए,
ऐसे है महाकाल जी,
नंदी पर चढ़कर आए भोलेनाथ जी,
ओ बाबा भोलेनाथ जी,
आए उज्जैन के महाकाल जी,
उज्जैन से खाटु नगरी,
आए भोलेनाथ जी।।
श्याम धणी ने पता चला है,
आ रहे महाकाल जी,
ना ही अब तो चैन पड़े है,
ना ही करे श्रृंगार जी,
नीले को लेने भेजे तोरण द्वार जी,
ओ बाबा तोरण द्वार जी,
आए उज्जैन के महाकाल जी,
उज्जैन से खाटु नगरी,
आए भोलेनाथ जी।।
तोरण द्वार पे पहुंच गए हैं,
आ गए महाकाल जी,
ढोल नगाड़ा बजाड़ा वाले,
इंद्र करे बरसात जी,
मयूरी भी पहुंची देखो,
अमन भी पहुंचा देखो खाटू धाम जी,
ओ बाबा खाटू धाम जी,
आए उज्जैन के महाकाल जी,
उज्जैन से खाटु नगरी,
आए भोलेनाथ जी।।
उज्जैन से खाटू नगरी,
आए भोलेनाथ जी,
मिलवाने ये तो म्हारे,
बाबा श्याम से,
करने थोड़ी बात से,
आए उज्जैन के महाकाल जी,
उज्जैन से खाटु नगरी,
आए भोलेनाथ जी।।
📖 Related: लायक नहीं तेरे फिर भी निभाते हो भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
उज्जैन से खाटू नगरी आए भोलेनाथ जी Video
उज्जैन से खाटू नगरी आए भोलेनाथ जी Video