Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

उज्जैन वाले बाबा बिगड़ी मेरी बना दे Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Jan 8, 2024
उज्जैन वाले बाबा बिगड़ी मेरी बना दे Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

उज्जैन वाले बाबा बिगड़ी मेरी बना दे लिरिक्स

Ujjain Wale Baba Bigdi Meri Bana De

उज्जैन वाले बाबा बिगड़ी मेरी बना दे लिरिक्स (हिन्दी)

उज्जैन वाले बाबा,
बिगड़ी मेरी बना दे।

दोहा दुनिया को जो मिला है,
तेरे दर से मिला है,
मुझको तो मुकद्दर भी,
तेरे दर से मिला है।

उज्जैन वाले बाबा,
बिगड़ी मेरी बना दे,
उज्जैन वालें बाबा,
बिगड़ी मेरी बना दे,
महाकाल मेरे बाबा,
बिगड़ी मेरी बना दे,
उज्जैन वालें बाबा,
बिगड़ी मेरी बना दे।।

तुमने ही मेरे बाबा,
लाखों की झोली भर दी,
सारी मुरादे भोले,
तुमने ही पूरी कर दी।

जिसने जहां जो मांगा,
तुमने दिए खुशी से,
तुमने दिए खजाने भोले,
कहते नहीं किसी से।

तुमने ही मेरे बाबा,
लाखों की झोली भर दी,
सारी मुरादे भोले,
तुमने ही पूरी कर दी।
गिरतों को मेरे बाबा,
आकर उन्हें उठा दे,
उज्जैन वालें बाबा,
बिगड़ी मेरी बना दे।।

जिस पर मेहर तुम्हारी,
उसको कमी ही क्या है,
भरपूर देने वाले,
भरपूर ही दिया है।

कोई कमी ना छोड़ी,
करतब दिखा दिया है,
औकात से भी ज्यादा मेरे भोले,
भर भर के दे दिया है।

जिस पर मेहर तुम्हारी,
उसको कमी ही क्या है,
भरपूर देने वाले,
भरपूर ही दिया है,
बिछड़े है जो हमारे,
उनसे हमें मिला दे,
उज्जैन वालें बाबा,
बिगड़ी मेरी बना दे।।

बिखरा हुआ पड़ा है,
मेरे घर का कोना कोना,
किस्मत पर मेरे भगवन,
आता है मुझको रोना।

फुर्सत जरा निकालो बाबा,
आकर मुझे संभालो,
घिरती मुश्किलों से मेरे भोले,
आकर हमें निकालो।

बिखरा हुआ पड़ा है,
मेरे घर का कोना कोना,
किस्मत पर मेरे भगवन,
आता है मुझको रोना,
उजड़ी सी जिंदगी है,
फिर से चमन खिला दे,
उज्जैन वालें बाबा,
बिगड़ी मेरी बना दे।।

📖 Related: Shri Radha Bhajan | Radhe Radhe Radhike

सबकी बना दी किस्मत,
मेरी बारी क्यों मुकरते,
मैं बेटी हूँ तुम्हारी,
क्यों तुम कृपा ना करते।

योगी ने बहुत झेले,
दुनिया के हैं थपेड़े,
शहनाज द्वारे आई,
कर कमलो को है जोड़े।

सबकी बना दी किस्मत,
मेरी बारी क्यों मुकरते,
मैं बेटी हूँ तुम्हारी,
क्यों तुम कृपा ना करते।
जीवन की ज्योति शंकर,
फिर से मेरी जगा दे,
उज्जैन वालें बाबा,
बिगड़ी मेरी बना दे।।

उज्जैन वालें बाबा,
बिगड़ी मेरी बना दे,
उज्जैन वालें बाबा,
बिगड़ी मेरी बना दे,
महाकाल मेरे बाबा,
बिगड़ी मेरी बना दे,
उज्जैन वालें बाबा,
बिगड़ी मेरी बना दे।।

उज्जैन वाले बाबा बिगड़ी मेरी बना दे Video

उज्जैन वाले बाबा बिगड़ी मेरी बना दे Video

Singer Shahnaz Akhtar

Sacred Pilgrimage Directory पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

10,000+ Ancient Mandirs 12 Jyotirlingas 51 Shakti Peethas 108 Divya Desams
View All Temple Guides

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state