वीर बजरंगबली मुझे तेरा सहारा है भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
वीर बजरंगबली मुझे तेरा सहारा है भजन लिरिक्स
Veer Bajrangbali Mujhe Tera Hi Sahara Hai
वीर बजरंगबली मुझे तेरा सहारा है भजन लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज बाबुल का ये घर।
वीर बजरंगबली,
मुझे तेरा सहारा है,
माँ अंजनी के लाल,
तूने लाखों को तारा है,
वीर बजरंगबलि,
मुझे तेरा सहारा है।।
श्री राम के कारज हित,
तुमने अवतार लिया,
लंका में जाकर के,
देवों का उद्धार किया,
महावीर तेरी महिमा,
महावीर तेरी महिमा,
जाने जग सारा है,
वीर बजरंगबलि,
मुझे तेरा सहारा है।।
तुम दया के सागर हो,
दीनन हितकारी हो,
कितने ही भक्तो की,
विपदाएँ टारि हो,
ऐसी क्या भूल हुई,
बाबा ऐसी क्या भूल हुई,
मुझको ही बिसारा है,
वीर बजरंगबलि,
मुझे तेरा सहारा है।।
संकट मोचन मेरे,
संकट सब दूर करो,
मुझे अपना दास समझ,
मेरे सिर पर हाथ धरो,
जब कोई भीड़ पड़ी,
बाबा जब कोई भीड़ पड़ी,
तुमको ही पुकारा है,
वीर बजरंगबलि,
मुझे तेरा सहारा है।।
दर्शन की आस लिए,
तेरी शरण में आया हूँ,
बाबा कभी तो दरश दोगे,
यही आशा लाया हूँ,
ताराचंद भी गाए,
बाबा ताराचंद भी गाए,
गुणगान तुम्हारा है,
वीर बजरंगबलि,
मुझे तेरा सहारा है।।
वीर बजरंगबली,
मुझे तेरा सहारा है,
माँ अंजनी के लाल,
तूने लाखों को तारा है,
वीर बजरंगबलि,
मुझे तेरा सहारा है।।
स्वर राजू मेहरा जी।
वीर बजरंगबली मुझे तेरा सहारा है भजन Video
वीर बजरंगबली मुझे तेरा सहारा है भजन Video
📖 Related: कहा छुप गया तू कहा तुझको धुंडु Lyrics | Bhajans | Bhakti Songs