ॐ
Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

वीर हनुमाना वीर बजरंगा भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Mar 4, 2024
वीर हनुमाना वीर बजरंगा भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

वीर हनुमाना वीर बजरंगा भजन लिरिक्स

Veer Hanumana Veer Bajranga

वीर हनुमाना वीर बजरंगा भजन लिरिक्स (हिन्दी)

वीर हनुमाना वीर बजरंगा,
शिवजी के रूप श्री रामके संगा,
भस्म भभूत की सब लंका,
श्री हरि नाम सिंदूर रंगा,
विर हनुमाना विर बजरंगा,
विर हनुमाना वीर बजरंगा।।

सिंह गर्जना करे बजरंगा,
मार छलांग सिंधु लाँघा,
विर हनुमाना विर बजरंगा,
विर हनुमाना वीर बजरंगा।।

कवन सो काज कठिन जग माहीं,
जो नहिं होइ तात तुम्ह पाहीं।
अजर अमर है अति बलशाली,
सोटा लाल लंगोट धारी,
लंकापति को दंभ निकारो,
अवनी को सब संकट टारो,
है महावीर है लँगूरा,
कोऊ करे ना तुमसे पंगा,
विर हनुमाना विर बजरंगा,
विर हनुमाना वीर बजरंगा।।

राम काज लगि तव अवतारा,
सुनतहिं भयउ पर्बताकारा।
सूक्ष्म रूप अति अति विराटा,
तेजोमय मुख तेज ललाटा,
ये जग गाए तुमरी गाथा,
तुम हो मंगल कारी विधाता,
हे बलबीरा हे अतिधीरा,
राम नाम में लीन मलंगा,
विर हनुमाना विर बजरंगा,
विर हनुमाना वीर बजरंगा।।

दीन दयाल बिरिदु संभारी,
हरहु नाथ मम संकट भारी,
मार छलांग सिंधु लाँघा,
विर हनुमाना विर बजरंगा,
विर हनुमाना वीर बजरंगा।।

वीर हनुमाना वीर बजरंगा,
शिवजी के रूप श्री रामके संगा,
भस्म भभूत की सब लंका,
श्री हरि नाम सिंदूर रंगा,
विर हनुमाना विर बजरंगा,
विर हनुमाना वीर बजरंगा।।

गायक / प्रेषक दादू चारण।

वीर हनुमाना वीर बजरंगा भजन Video

वीर हनुमाना वीर बजरंगा भजन Video

📖 Related: वन में चले रघुराई संग उनके सीता माई भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

ॐ Sacred Pilgrimage Directory • पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

✦ 10,000+ Ancient Mandirs ✦ 12 Jyotirlingas ✦ 51 Shakti Peethas ✦ 108 Divya Desams
View All Temple Guides →

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state