विपदा ये बच्चों की जो तुम बिसराओगे Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
विपदा ये बच्चों की जो तुम बिसराओगे लिरिक्स
Vipda Ye Baccho Ki Jo Tum Bisraoge
विपदा ये बच्चों की जो तुम बिसराओगे लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज भगवान मेरी नैया।
विपदा ये बच्चों की,
जो तुम बिसराओगे,
सच कहता हूँ बाबा,
मुझे और लजाओगे।।
तुम पिता हमारे हो,
मैं बेटा लगू तेरा,
मुझे दुनिया सताती है,
क्या फर्ज बता तेरा,
जो फर्ज निभाने में,
तुम देर लगाओगे,
सच कहता हूँ बाबा,
मुझे और लजाओगे।।
दर दर मैं भटकता हूँ,
तू सेठ जगत का है,
तिल तिल मै तरसता हूँ,
तू दानी कहाता है,
बेटे का जो ये हाल,
तुम यूँ बिसराओगे,
सच कहता हूँ बाबा,
मुझे और लजाओगे।।
नरसी मीरा जैसी,
मैं भक्ति कहाँ लाऊ,
मैने पिता तुम्हे माना,
कैसे मैं बतलाऊ,
इस बार भी मैं हारु,
गर तुम ना आओगे,
सच कहता हूँ बाबा,
मुझे और लजाओगे।।
दरकार पिता की हो,
तो कृष्णा कंहा जाए,
तू चाहे तो जि जाए,
तू चाहे तो मर जाए,
ऐसे में पिंटू को,
जो यू बहलाओगे,
सच कहता हूँ बाबा,
मुझे और लजाओगे।।
विपदा ये बच्चों की,
जो तुम बिसराओगे,
सच कहता हूँ बाबा,
मुझे और लजाओगे।।
Singer KrishnaPriya
Written & Upload By Pintu Bhagat
विपदा ये बच्चों की जो तुम बिसराओगे Video
विपदा ये बच्चों की जो तुम बिसराओगे Video
📖 Related: Sukh Aate Hain