वृन्दावन में रहता है वो उसका नाम कन्हैया है Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 वृन्दावन में रहता है वो उसका नाम कन्हैया है लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 वृन्दावन में रहता है वो उसका नाम कन्हैया है Video
वृन्दावन में रहता है वो उसका नाम कन्हैया है लिरिक्स
Vrindavan Me Rahta Hai Vo Uska Naam Kanhaiya Hai
वृन्दावन में रहता है वो उसका नाम कन्हैया है लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज दीनानाथ मेरी बात।
बिन पानी के नाव चलाए,
केवल एक खिवैया है,
वृन्दावन में रहता है वो,
उसका नाम कन्हैया है।।
ना ही कोई संत है वो,
ना ही कोई साधु है,
छोटा सा एक बालक है पर,
उसके हाथ में जादू है,
छोटी सी उंगली पर देखो,
गिरवर का धरैया है,
वृंदावन में रहता है वो,
उसका नाम कन्हैया है।।
ऐसे ऐसे काम किए भाई,
रख दिया हिला करके,
कैसे कैसे किए करिश्मे,
बांसुरी बजा करके,
छह गज की साड़ी ना उतरी,
ऐसा चीर बढ़ैया है,
वृंदावन में रहता है वो,
उसका नाम कन्हैया है।।
मुझसे पूछा कई भक्तों ने,
दिखने में वो कैसा है,
मैंने कहा दिल देकर देखो,
दीवानों के जैसा है,
दिल वालों पर जान लुटाए,
ऐसा दिल का लगैया है,
वृंदावन में रहता है वो,
उसका नाम कन्हैया है।।
उसकी भोली सूरत ऐसी,
सारा जमाना भूल गए,
चले गए बनवारी लेकिन,
वापस आना भूल गए चले,
बंसी बजाकर अपना बना ले,
ऐसा बंसी बजैया है,
वृंदावन में रहता है वो,
उसका नाम कन्हैया है।।
बिन पानी के नाव चलाए,
केवल एक खिवैया है,
वृन्दावन में रहता है वो,
उसका नाम कन्हैया है।।
Singer Aparna Mishra
वृन्दावन में रहता है वो उसका नाम कन्हैया है Video
वृन्दावन में रहता है वो उसका नाम कन्हैया है Video
📖 Related: यो तो माँ अंजनी का लाला | Lyrics, Video | Hanuman Bhajans