वो है श्याम दीवानी मीरा भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
वो है श्याम दीवानी मीरा भजन लिरिक्स
Wo Hai Shyam Deewani Meera
वो है श्याम दीवानी मीरा भजन लिरिक्स (हिन्दी)
जो विश्वास में विष पी करके,
हस के सही हर पीड़ा,
वो है श्याम दीवानी मीरा,
मीरा प्रेम दीवानी मीरा।।
सुख दुःख का जिसे ख्याल ना आए,
बस गिरधर को मन में बसाए,
जिसका दिल चन्दन सा महके,
जिसका दिल चन्दन सा महके,
मुख चमके ज्यूँ हिरा,
वो हैं श्याम दीवानी मीरा,
मीरा प्रेम दीवानी मीरा।।
कृष्ण प्रेम की पगली प्यासी,
महारानी घूमे बन दासी,
जिसकी आँख से हरपल छलके,
जिसकी आँख से हरपल छलके,
प्रेम विरह का नीरा,
वो हैं श्याम दीवानी मीरा,
मीरा प्रेम दीवानी मीरा।।
विरह में डूबी याद में खोई,
श्याम के प्रेम में लहरी रोई,
प्रभु प्रेम में चली बेधड़क,
प्रभु प्रेम में चली बेधड़क,
जो बनकर के फकीरा,
वो हैं श्याम दीवानी मीरा,
मीरा प्रेम दीवानी मीरा।।
जो विश्वास में विष पी करके,
हस के सही हर पीड़ा,
वो है श्याम दीवानी मीरा,
मीरा प्रेम दीवानी मीरा।।
वो है श्याम दीवानी मीरा भजन Video
वो है श्याम दीवानी मीरा भजन Video
📖 Related: दर्शन से तेरे गणराज मेरा मन चंचल हो जाए | Lyrics, Video | Ganesh Bhajans