ॐ
Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

याद रह रह के आती बड़ी बरसाने की एक एक गली Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Jun 26, 2024
याद रह रह के आती बड़ी बरसाने की एक एक गली Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

याद रह रह के आती बड़ी बरसाने की एक एक गली एक प्रसिद्ध भजन है जिसे रसिक संत बाबा श्री चित्र विचित्र बिहारी दास जी महाराज ने गाया है। इस भजन में बरसाने की गलियों की याद आती है और श्री जी के प्यारे की याद आती है।

भजन में कई पंक्तियां हैं जैसे “याद रह रह के आती बड़ी,” “बरसाने की एक एक गली,” “ईत देखूं तो बांके बिहारी,” “उत देखूं तो लाडो खड़ी” और कई अन्य। यह भजन श्रद्धालुओं के लिए एक आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करता है।

याद रह रह के आती बड़ी बरसाने की एक एक गली लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज: जिंदगी की ना टूटे लड़ी।

याद रह रह के आती बड़ी,
बरसाने की एक एक गली,
ईत देखूं तो बांके बिहारी,
उत देखूं तो लाडो खड़ी।।

जब जहां भी जिधर भी गए,
एक अद्भुत नजारा मिला,
हर गली के हर एक मोड़ पर,
मेरी श्री जी का प्यारा मिला,
कैसी मस्ती भरी जिंदगी,
बरसाने की एक एक गली,
याद रह रह के आती बडी,
बरसाने की एक एक गली।।

गीत बिरहा के गाए कोई,
कोई भक्ति के रस को पिए,
कोई गुमसुम सा बैठा हुआ,
राधा रानी का चित्र लिए,
तौबा तौबा ये दिल की लगी,
बरसाने की एक एक गली,
याद रह रह के आती बडी,
बरसाने की एक एक गली।।

आज तक भी वो दरबार का,
द्वार खुलना मैं भूला नहीं,
मंगल बेला में मंगल के दिन,
पहला दर्शन मैं भूला नहीं,
शांत नैनों में है वो छवि,
बरसाने की एक एक गली,
याद रह रह के आती बडी,
बरसाने की एक एक गली।।

📖 Related: सांवल सा गिरधारी भला हो रामा सांवल सा गिरधारी Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

याद रह रह के आती बड़ी,
बरसाने की एक एक गली,
ईत देखूं तो बांके बिहारी,
उत देखूं तो लाडो खड़ी।।

याद रह रह के आती बड़ी बरसाने की एक एक गली Video

याद रह रह के आती बड़ी बरसाने की एक एक गली Video

Voice: रसिक संत बाबा श्री चित्र विचित्र बिहारी दास जी महाराज

Video Name: याद रह रह के आती बड़ी बरसाने की एक एक गली

ॐ Sacred Pilgrimage Directory • पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

✦ 10,000+ Ancient Mandirs ✦ 12 Jyotirlingas ✦ 51 Shakti Peethas ✦ 108 Divya Desams
View All Temple Guides →

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state