ॐ
Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Hindi / Sanskrit

यहाँ वहाँ सारे जहाँ में तेरा राज है भजन लिरिक्स

• Updated: Sep 10, 2020
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

यहाँ वहाँ सारे जहाँ में तेरा राज है भजन लिरिक्स

यहाँ वहाँ सारे जहाँ में तेरा राज है,
खाटू वाले श्याम तेरी जय जयकार,
तेरे ही तो सर पे इस कलयुग का भार है,
खाटू वाले श्याम तेरी जय जयकार,
खाटू वाले श्याम तेरी जय जयकार।।


लीला तेरी तू ही जाने,
भेद तेरा कोई ना जाने,
इक इशारे पे नाचे तेरे सब जगवाले,
डोर सारे भक्तों की तेरे ही हाथ है,
डोर सारे भक्तों की तेरे ही हाथ है,
खाटू वाले श्याम तेरी जय जयकार,
खाटू वाले श्याम तेरी जय जयकार।।


बेसहारों का सहारा,
डूबते का तू किनारा,
अर्पण कर दिया जीवन मैने तुमको सारा,
निर्धन के धन है श्याम दीनो के नाथ है,
निर्धन के धन है श्याम दीनो के नाथ है,
खाटू वाले श्याम तेरी जय जयकार,
खाटू वाले श्याम तेरी जय जयकार।।


तेरा नही कोई सानी,
तुमसे बड़ा कोई ना दानी,
तेरी महिमा हाँ हाँ गाएँ ऋषि मुनि ज्ञानी,
सेवक अमन तेरे चरणों का दास है,
सेवक अमन तेरे चरणों का दास है,
खाटू वाले श्याम तेरी जय जयकार,
खाटू वाले श्याम तेरी जय जयकार।।


यहाँ वहाँ सारे जहाँ में तेरा राज है,
खाटू वाले श्याम तेरी जय जयकार,
तेरे ही तो सर पे इस कलयुग का भार है,
खाटू वाले श्याम तेरी जय जयकार,
खाटू वाले श्याम तेरी जय जयकार।।

https://youtu.be/uxwOfca5kog

📖 Related: श्याम कहानी सुनो रे श्याम कहानी भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

ॐ Sacred Pilgrimage Directory • पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

✦ 10,000+ Ancient Mandirs ✦ 12 Jyotirlingas ✦ 51 Shakti Peethas ✦ 108 Divya Desams
View All Temple Guides →

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state