Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

ये दूरी ये जुदाई मुझे ना रास आई भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Feb 19, 2024
ये दूरी ये जुदाई मुझे ना रास आई भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

ये दूरी ये जुदाई मुझे ना रास आई भजन लिरिक्स

Ye Doori Ye Judai Mujhe Na Raas Aayi

ये दूरी ये जुदाई मुझे ना रास आई भजन लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज वफ़ा ना रास आई।

ये दूरी ये जुदाई,
मुझे ना रास आई,
तेरे बिना ये संसार,
सुनले मेरे लखदातार,
लगे जैसे हो गहरी खाई,
ये दुरी ये जुदाई,
मुझे ना रास आई।।

जिस और जहाँ भी मैं देखूं,
धोखा और झूठ नज़र आये,
मोह माया और रिश्ते नाते,
सब छल से मिले बशर आये,
इनसे होके मैं लाचार,
आया तेरे दरबार,
झूठी प्रीत ना मुझको भायी,
ये दुरी ये जुदाई,
मुझे ना रास आई।।

ये दुनिया पागलखाना है,
तेरा दर ही मेरा ठिकाना है,
तेरे नाम की मस्ती का प्यासा,
तेरा दर मेरा मैखाना है,
चढ़ा जबसे खुमार,
रटूँ ये ही बार बार,
है प्यार की ये गहराई,
ये दुरी ये जुदाई,
मुझे ना रास आई।।

धीरज तेरे दर से मिला मुझको,
दीवाना तेरा मैं बन बैठा,
बन कर के लहू मेरी नस नस में,
तेरे प्यार का सागर उमड़ बैठा,
मुझपे तेरा है अधिकार,
मेरे खाटू के सरकार,
अब सुनले मेरी दुहाई,
ये दुरी ये जुदाई,
मुझे ना रास आई।।

ये दूरी ये जुदाई,
मुझे ना रास आई,
तेरे बिना ये संसार,
सुनले मेरे लखदातार,
लगे जैसे हो गहरी खाई,
ये दुरी ये जुदाई,
मुझे ना रास आई।।

Singer Shvam Ladla

ये दूरी ये जुदाई मुझे ना रास आई भजन Video

ये दूरी ये जुदाई मुझे ना रास आई भजन Video

📖 Related: मेरे दिल पे जादू डाल गई | Lyrics, Video | Krishna Bhajans

Sacred Pilgrimage Directory पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

10,000+ Ancient Mandirs 12 Jyotirlingas 51 Shakti Peethas 108 Divya Desams
View All Temple Guides

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state