ये है बाबोसा की निशानी बात दुनिया ने मानी Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 ये है बाबोसा की निशानी बात दुनिया ने मानी लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 ये है बाबोसा की निशानी बात दुनिया ने मानी Video
ये है बाबोसा की निशानी बात दुनिया ने मानी लिरिक्स
Ye Hai Babosa Ki Nishani Baat Duniya Ne Maani
ये है बाबोसा की निशानी बात दुनिया ने मानी लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज : बहे अँखियों से पानी।
श्री मंजू बाईसा भई,
बाबोसा की दीवानी,
ये है बाबोसा की निशानी,
बात दुनिया ने मानी,
दिल में बस गए बाबोसा,
बाईसा दिल में तुम्हारे,
मन मे बस गए बाबोसा,
बाबोसा मन मे तुम्हारे।।
मन मंदिर में बाबोसा बसाई के,
दिल मे उनकी ज्योत जगाई के,
तन मन अपना उनपे लुटाई के,
सांची प्रीत बाबोसा से निभाई के,
सौप दी सारी जिंदगानी,
ये हैं बाबोसा की निशानी,
बात दुनिया ने मानी,
मन मे बस गए बाबोसा,
बाबोसा मन मे तुम्हारे।।
जैसे दीप के संग हो ज्योति,
जैसे सीप के संग हो मोती,
रंग गई जो बाबोसा के रंग में,
हरपल रहती भक्तो के संग में,
करती सदा मेहरबानी,
ये हैं बाबोसा की निशानी,
बात दुनिया ने मानी,
मन मे बस गए बाबोसा,
बाबोसा मन मे तुम्हारे।।
जन जन की बाईसा प्रिय बन बैठी,
चिन्तन कर भक्तो की चिंता मेटी,
जो बाबोसा से अरदास लगाये,
दिलबर सबके वो कष्ट मिटाये,
सुनलो ये सोनू की जुबानी,
ये हैं बाबोसा की निशानी,
बात दुनिया ने मानी,
मन मे बस गए बाबोसा,
बाबोसा मन मे तुम्हारे।।
श्री मंजू बाईसा भई,
बाबोसा की दीवानी,
ये है बाबोसा की निशानी,
बात दुनिया ने मानी,
दिल में बस गए बाबोसा,
बाईसा दिल में तुम्हारे,
मन मे बस गए बाबोसा,
बाबोसा मन मे तुम्हारे।।
📖 Related: मेरो खोय गयो बाजूबंद रसिया होरी में भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
गायिका सोनू माहेश्वरी।
रचनाकार दिलीप सिंह सिसोदिया दिलबर।
ये है बाबोसा की निशानी बात दुनिया ने मानी Video
ये है बाबोसा की निशानी बात दुनिया ने मानी Video