ये संयम सुमेरू का भार है जैन भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
ये संयम सुमेरू का भार है जैन भजन लिरिक्स
Ye Sanyam Sumeru Ka Bhar Hai
ये संयम सुमेरू का भार है जैन भजन लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: जरा सामने तो आओ।
जरा सोच लो समझ लो भैया,
ये संयम सुमेरू का भार है,
यूँ कठिन व्रतों का पालना,
बच्चो का नही खिलवाड़ है।।
कोस हजारों पैदल चलना,
हाथों से लोचन करना,
लेने को निर्दोष आहार ग्रहण,
ग्रहण को घर घर फिरना,
साधू बनने में कष्ट अपार है,
कहो आत्मा तुम्हारी तैयार है,
यूँ कठिन व्रतों का पालना,
बच्चो का नही खिलवाड़ है।।
कभी पैर में छाले होगें,
कभी पैर छिल जायेंगे,
गर्मी और सर्दी के मारे,
कष्ट सामने आयेंगे,
साधू बनने में कष्ट अपार है,
कहो आत्मा तुम्हारी तैयार है,
यूँ कठिन व्रतों का पालना,
बच्चो का नही खिलवाड़ है।।
जरा सोच लो समझ लो भैया,
ये संयम सुमेरू का भार है,
यूँ कठिन व्रतों का पालना,
बच्चो का नही खिलवाड़ है।।
ये संयम सुमेरू का भार है जैन भजन Video
ये संयम सुमेरू का भार है जैन भजन Video
📖 Related: लायक नहीं तेरे फिर भी निभाते हो भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs