ये तेरी मेहरबानियां बाबोसा भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
ये तेरी मेहरबानियां बाबोसा भजन लिरिक्स
Ye Teri Meharbaniya Babosa Bhajan
ये तेरी मेहरबानियां बाबोसा भजन लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: देखने को मुझको।
मेरे हर गलती पे,
बाबोसा पर्दा तू डालके,
माफ कर रहा है हर खता,
जानती हूँ तुमसे बाबा,
कुछ भी न छिपा है,
सब कुछ तुमको है पता,
ये तेरी मेहरबानियां,
संवर गई जिन्दगानियाँ,
संवर गई जिन्दगानियाँ,
ये तेरी महरबानियाँ,
मेरे बाबा मुझको तू बता,
तेरा मेरा क्या है रिश्ता।।
ज़िंदगी की राहो में,
जब मेने खाई ठोकर,
तब मेरे साथ तू ही खड़ा,
जब जब गमो ने मुझपर,
डाला है घेरा,
तूने सर पे हाथ था धरा,
मिली है इज्जत तुमसे,
मिली है शौहरत तुमसे,
बाबोसा क्या मैं मांगू,
न कोई चाहत तुमसे,
बिन मांगे सब कुछ दिया,
हाय करती हूँ तेरा शुक्रिया।।
हक में जो न था मेरे,
वो भी मुझको मिला,
तूने ही दी है ये खुशियां,
खाक से उठाकर मुझको,
बिठाया फलक पर,
रोशन हुई ये दुनिया,
दिल का नाता है दिलबर,
ओ मेरे प्यारे प्रभुवर,
छोड़ू न अब तेरा दर,
ओ मेरे प्यारे प्रभुवर,
मीनाक्षी ने आज कह दिया,
जीवन तेरे नाम कर दिया।।
मेरे हर गलती पे,
बाबोसा पर्दा तू डालके,
माफ कर रहा है हर खता,
जानती हूँ तुमसे बाबा,
कुछ भी न छिपा है,
सब कुछ तुमको है पता,
ये तेरी मेहरबानियां,
संवर गई जिन्दगानियाँ,
संवर गई जिन्दगानियाँ,
ये तेरी महरबानियाँ,
मेरे बाबा मुझको तू बता,
तेरा मेरा क्या है रिश्ता।।
गायिका मीनाक्षी जैन।
रचनाकार दिलीप सिंह सिसोदिया दिलबर।
📖 Related: ठाकरी सी लागी थारी चाकरी या लागी जी भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
ये तेरी मेहरबानियां बाबोसा भजन Video
ये तेरी मेहरबानियां बाबोसा भजन Video