ॐ
Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

ये तो महाकाल का दर है भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Feb 18, 2024
ये तो महाकाल का दर है भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

ये तो महाकाल का दर है भजन लिरिक्स

Ye To Mahakal Ka Dar Hai

ये तो महाकाल का दर है भजन लिरिक्स (हिन्दी)

देखे उज्जैन नगरी देखो रे भैया।

लेते ही नाम भोले का,
तूफान हट गया,
कश्ती पर मेरी आके,
समंदर सिमट गया,
ये तो महाकाल का दर है,
मेरे महाकाल का दर है।।

महाकाल की कृपा से,
बतलाऊं क्या मिला,
इज्जत मिली शोहरत मिली,
तेरा पता मिला,
ये तो महाकाल का दर हैं,
मेरे महाकाल का दर है।।

जिस वक्त मैंने दोस्तों,
भोले को पुकारा,
फौरन ही मिल गया मुझे,
मुश्किल में सहारा,
जब से मैंने महाकाल,
तेरा रूप निहारा,
कश्ती को मेरी तुमने,
प्रभु पार उतारा,
ये तो महाकाल का दर हैं,
मेरे महाकाल का दर है।।

मुझ जैसे को भी आपने,
दर पर बुला लिया,
दामन में महाकाल ने,
मुझको छुपा लिया,
मेरे प्रभु का मुझपे,
ये एहसान देखिए,
हाँ जी एहसान देखिए,
मेरे प्रभु का मुझपे,
ये एहसान देखिये,
मुझ जैसे को भी आपने,
अपना बना लिया,
ये तो महाकाल का दर हैं,
मेरे महाकाल का दर है।।

आपसे आपकी,
चौखट का सहारा लेकर,
क्या से क्या हो गया,
मैं नाम तुम्हारा लेकर,
लाज रख लो मेरी,
मैं आपका कहलाता हूं,
आपके दीवानों में,
बाबा गिना जाता हूं,
कोई भी दर नहीं,
संसार में इस दर जैसा,
मिल गया मुझको,
नसीबों से तेरा दर ऐसा,
चौखट मिली है जबसे,
मुझे तेरे नाम की,
इज्जत जहां में,
होने लगी इस गुलाम की,
ये तो महाकाल का दर हैं,
मेरे महाकाल का दर है।।

📖 Related: सोणा दरबार तेरा श्याम भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

लेते ही नाम भोले का,
तूफान हट गया,
कश्ती पर मेरी आके,
समंदर सिमट गया,
ये तो महाकाल का दर है,
मेरे महाकाल का दर है।।

Singer Bittu Ji Maharaj

ये तो महाकाल का दर है भजन Video

ये तो महाकाल का दर है भजन Video

ॐ Sacred Pilgrimage Directory • पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

✦ 10,000+ Ancient Mandirs ✦ 12 Jyotirlingas ✦ 51 Shakti Peethas ✦ 108 Divya Desams
View All Temple Guides →

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state